'बिग बॉस 13' में 18 दिसंबर के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा का झगड़ा हुआ था जिसके बाद शेफाली ने कुछ ऐसा किया सभी घरवाले परेशान हो गए। टास्क खत्म करके सभी घरवाले देर से सोए थे कि तभी शेफाली उठीं और बर्तन बजाकर घरवालों को परेशान करना शुरू कर दिया। शेफाली की इस हरकत से घरवाले परेशान हो गए यहां तक कि मधुरिमा ने शेफाली को धक्का भी दे दिया।
2 of 5
Shefali Bagga
- फोटो : twitter
कैप्टेंसी की दावेदारी वाले टास्क में शेफाली घरवालों के सामने रोई थीं। इसके बाद शेफाली घरवालों के सोने के बाद उठीं और किचन से बर्तन लेकर आईं। सबसे पहले शेफाली ने विशाल आदित्य सिंह के कान के पास जाकर बर्तन बजाया। इसके बाद बारी बारी से भी घरवालों के बेड के पास गईं और बर्तन जोर जोर से बजाने लगीं।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
शेफाली को ऐसा करता देख सभी घरवाले उठ गए। सभी ने शेफाली को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। शेफाली की मधुरिमा तुली, अरहान खान, शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज के साथ सबसे ज्यादा बहस हुई। शेफाली ने रश्मि देसाई की रजाई भी खींची जिसके बाद उनका उनसे झगड़ा शुरू हो गया। रश्मि इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने अपने हाथ में बोलत उठा ली थी और फेंकने जा रही थीं कि तभी सिद्धार्थ ने उन्हें रोक लिया।
4 of 5
Madhurima and Shefali
- फोटो : voot
शेफाली को विकास गुप्ता ने उठाकर बाथरूम में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद समझाया और फिर उन्हें बाथरूम से निकालकर शांति से सोने को कहा। सभी घरवालों को लगा कि शेफाली अब कुछ भी नहीं करेंगी। सुबह होते ही शेफाली ने फिर से घरवालों को उठाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी मधुरिमा तुली से बहस भी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मधुरिमा ने उन्हें धक्का दिया और पानी भी फेंका।
5 of 5
Mahira Sharma and Paras
- फोटो : twitter
शेफाली के इस ड्रामे के अलावा पारस और माहिरा की नजदीकियां बढ़ती हुई दिखीं। वहीं शहनाज सिद्धार्थ को मनाने की कोशिश भी करती दिखीं। एपिसोड में दिखाया गया कि सिद्धार्थ शहनाज से नाराज हैं और वह उन्हें मनाने की कोशिश कर रही हैं। सिद्धार्थ मान नहीं रहे जिस वजह से शहनाज परेशान दिखीं।
Bigg Boss 13: आधी रात में माहिर को किस करते देख भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, कहा-'मेरे साथ 3 साल से..'