'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर पहली बार सलमान खान ने सवाल उठाए। शो में शहनाज कई बार कह चुकी हैं कि सिद्धार्थ के लिए उनके दिल में अलग फीलिंग्स हैं। यही नहीं सिद्धार्थ को लेकर वो काफी पजेसिव भी दिखती हैं। वीकेंड का वॉर में इसे लेकर सलमान ने सिद्धार्थ को चेताया है।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तुम्हें बहुत ध्यान रखना है। वो तुमसे प्यार करने लगी है और ये दिख रहा है। यह बहुत ही खराब होने वाला है।' सलमान की बात का सिद्धार्थ भी समर्थन करते हुए कहते हैं, 'हां मुझे भी ऐसा लगा।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शहनाज पर भड़कते हुए सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'पजेसिव होने की हद है यह। तुम्हें बहुत ध्यान रखना होगा। वो तुम्हें लेकर पजेसिव है। उसे ये बातें तुम बताओ। तुम जिस तरह उसे प्रोटेक्ट करते हो वो गलत तरीके से ले रही है। जब आप इस घर से निकलेंगे अपने-अपने काम में जुट जाएंगे। ऐसे में ये उसके लिए ठीक नहीं है और उसे काफी तकलीफ होगी। आप इस बारे में सोचिए।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सलमान जब ये बातें कहते हैं शहनाज बाहर बैठकर रो रही होती हैं। सिद्धार्थ बाकी घरवालों से कहते हैं कि 'सलमान सर ने अभी जो बातें कहीं इसका जिक्र शहनाज के सामने मत करना। ये सब बोलना उसके सामने ठीक नहीं होगा।' सलमान दर्शकों से कहते हैं कि 'अब देखना होगा कि मैंने जो बातें शुक्ला को समझाईं, क्या वो उस पर अमल करते हैं या नहीं। वो इस पर क्या एक्शन लेते हैं?'
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
थोड़ी देर बाद सलमान घरवालों से कहते हैं कि 'ये जो मैंने बातें कहीं हैं सिद्धार्थ से, आप सब समझते होंगे कि इसका जिक्र नहीं होना चाहिए बाद में। मुझे ऐसा लग रहा था कि वो पहले पारस को पसंद करती थी। पारस की माहिरा से दोस्ती हो गई। ऐसे में पारस को जलाने के लिए वो सिद्धार्थ के पास गई। अब वो सिद्धार्थ से प्यार करने लगी है। वो एक जिद्दी बच्ची की तरह है और यह उसके लिए बुरा है। वो खुद को मार रही है पता नहीं क्या-क्या कर रही है। कल को वो खुद को नुकसान पहुंचा ले तो लेने के देने पड़ जाएं।'
'छपाक' और 'तानाजी' को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिन में जुटा लिए इतने करोड़