'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला घर के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं लेकिन घर में उनके रवैये की आलोचना भी हो रही है। शो में जिस तरह सलमान सिद्धार्थ का सपोर्ट करते आ रहे हैं उसके बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या सलमान सिद्धार्थ को लेकर पक्षपाती रवैया अपना रहे हैं।
Bigg Boss 13: कौन है ये शख्स जिसके आगे सलमान की भी नहीं चल रही, एडिट कर दिया गया था सीन!
बीते हफ्ते एक टास्क के दौरान आसिम और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हुई इसी बीच रश्मि ने सिद्धार्थ के बारे में कहा कि उसकी तबीयत अब ठीक है। वो भी टास्क कर सकता है। रश्मि के इतना कहते ही सिद्धार्थ आसिम की ओर इशारा करके कहते हैं कि 'ये आपकी नौकरानी हैं क्या?' सिद्धार्थ यही नहीं रुकते बात बढ़ते-बढ़ते वो रश्मि पर कमेंट करते हैं कि 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं हैं।' माना जा रहा था कि सिद्धार्थ के इस तरह बोलने पर सलमान उनको फटकार लगाएंगे लेकिन एक लाइन बोलने के बाद उनका टोन सिद्धार्थ को लेकर नरम पड़ गया।
सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'जब सलमान कहते हैं कि सबको पता है सिद्धार्थ ऐसी मतलब कैसी... यही वो प्वाइंट है जब क्रिएटिव टीम उन्हें रोक देती है और उनसे कुछ कहती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और शुक्ला के पक्ष में बातें करने लगते हैं।' अब एक फैन पेज ने खुलासा किया है कि मनीषा शर्मा की वजह से सलमान भी सिद्धार्थ को कुछ नहीं कह पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को जैसे ही इसका पता चला #sackmanishasharma ट्रेंड करता रहा। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं मनीषा शर्मा जिनका बिग बॉस से है खास कनेक्शन।
This is what Salman did!
When salman took stand that Sabko pata ha Sidharth aisi matlab kaisi... At that point he was Stopped by Creative team told him something and Salman Changed tune and Started Favouring Shukla
Rt if u r tweeting #ISupportAsim https://t.co/L67wxGp3cg
'बिग बॉस' के एक फैन पेज ने ये दावा किया है कि बिग बॉस मेकिंग टीम की चीफ कंटेंट ऑफिसर मनीषा शर्मा हैं। मनीषा सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड भी हैं। मनीषा की वजह से ही सिद्धार्थ कलर्स टीवी पर ही आने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता बने थे।
A post shared by BIGGBOSS SEASON 13 (@team.biggboss13) on
ये पूरा राज बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान के एक ट्वीट की वजह से खुला। गौहर ने एक ट्वीट में लिखा था कि 'सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।' गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रीट्वीट किया करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।
Ganda bola hai !!! Bola hai bola hai !! Good opportunity given to clarify !!! Sirf ek hi insaan bolta hai ! SS show not BB !