फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss कर गया कंटेस्टेंट, विशाल बोले- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'

Tue, 22 Oct 2019 03:41 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
indian idol 11 vishal dadlani reply on man forcibly kissing Neha Kakkar on Indian Idol
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video
नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल 11' को जज कर रही हैं । उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी जज के तौर पर नजर आ रहे हैं । पिछले दिनों एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को न सिर्फ मंच पर सरेआम प्रपोज कर दिया था, साथ ही जबरदस्ती किस भी कर लिया था , जिससे नेहा असहज हो गई थीं । अब इस मामले पर विशाल ददलानी का बयान आया है । 
indian idol 11 vishal dadlani reply on man forcibly kissing Neha Kakkar on Indian Idol
विशाल ददलानी
विशाल ने यह रिप्लाई एक यूजर के ट्वीट पर दिया था । उस फैन ने लिखा था, 'सर उस लड़के को चमाट मारनी चाहिए थी। उसकी हिम्मत कैसे हुई। मैं उम्मीद करता हूं कि उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा गया होगा।' इस कमेंट पर विशाल ददलानी ने रिप्लाई किया। 
indian idol 11 vishal dadlani reply on man forcibly kissing Neha Kakkar on Indian Idol
Vishal, Neha and Anu Indian idol 11 - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर विशाल से लोग पूछ रहे थे कि उन्होंने ऐसा अपने सामने कैसे होने दिया । इस पर विशाल ने रिप्लाई किया है । विशाल ने लिखा, 'मैंने कहा था कि पुलिस को बुलाते हैं लेकिन नेहा ने तय किया कि वह उसे पुलिस को नहीं सौंपेंगी । उसे सच में मनोवैज्ञानिक मदद की जरूरत है । अगर हम कर सकते हैं तो कोशिश करेंगे उसका इलाज हो ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol 11 vishal dadlani reply on man forcibly kissing Neha Kakkar on Indian Idol
Neha Kakkar - फोटो : file photo
इसके बाद एक और यूजर ने लिखा, 'आप लोग आगे से सुनिश्चित कीजिएगा कि ऐसा ना हो । ऐसी चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए था ।' बता दें कि इस कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को अपना बड़ा फैन बताया था । मिलन राजपूत नाम का यह शख्स नेहा के लिए कई सारे गिफ्ट लाया था ।
विज्ञापन
indian idol 11 vishal dadlani reply on man forcibly kissing Neha Kakkar on Indian Idol
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video
मिलन ने नेहा के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर करवाया हुआ था । इस फैन की दीवानगी देख नेहा ने उन्हें प्यार से गले लगाया लेकिन तभी इस कंटेस्टेंट ने नेहा के गाल पर KISS कर लिया । यह सब होते ही नेहा उस कंटेस्टेंट से दूर हट गईं लेकिन वो असहज हो गई थीं । 
 

नाले के पाइप में रहकर मुंबई में गुंडई करता था ये एक्टर, 'मोना डार्लिंग' से हुआ था मशहूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed