रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद और भी ज्यादा मशहूर हो गई हैं । घर के अंदर उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे हुए । उन्हें पता चला था कि उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है । इसके बाद रश्मि ने फैसला किया कि वो अरहान खान से ब्रेकअप कर लेंगी । बिग बॉस के घर से बाहर आते ही रश्मि ने अरहान के बारे में बात की ।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
उन्होंने कहा, 'मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है । मैंने शो में ही अपना फैसला सुना दिया था । मैं बहुत प्रैक्टिकल हूं । घर के अंदर थी, इस वजह से मुझे कई सारी चीजें पता नहीं चल पाईं । मैं आंख बंद करके कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती । सब जानने के बाद अब मैंने अपना फैसला ले लिया है ।'
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Twitter
'उसने मुझसे काफी कुछ छिपाया । मैंने तो सिर्फ ब्रेकअप ही किया है । अब मुझे पता है कि वो मेरे लिए ठीक लाइफ पार्टनर नहीं था । मैं अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं । मैं अब इस मामले को और नहीं खींचना चाहती हूं। मैं तो केवल अरहान खान को उनकी आगे की जिंदगी की बधाई देना चाहूंगी। मैं खुश हूं कि, मुझे सब कुछ सही समय पर ही पता चल गया।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि ने अपने और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते पर भी बात की । उन्होंने इस रिश्ते को खट्टा-मीठा नाम दिया । इस दौरान रश्मि ने माना कि चाहे दोनों कितनी भी लड़ाई कर लें, इन दोनों की दोस्ती कभी खत्म नहीं होने वाली है। बता दें कि रश्मि टॉप 4 में पहुंची थीं लेकिन इसके बाद शो से बाहर हो गईं ।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
बता दें कि सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। यहां तक कि लोगों ने कलर्स टीवी और बिग बॉस के आने वाले सीजन को बायकॉट करने की भी बात कही। विनर के एलान से पहले कलर्स चैनल की एक एंप्लॉई ने चैनल पर फिक्स्ड होने का आरोप लगाया था। वहीं टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने भी सिद्धार्थ के बिग बॉस ट्रॉफी जीतने पर नाराजगी जाहिर की।
ऐसे शुरू हुआ था सिद्धार्थ शुक्ला का सफर, जानें मॉडलिंग से कैसे बने 'बिग बॉस 13' के विजेता