फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर के अंदर से ही रश्मि ने अरहान से लिया बदला, लीगल नोटिस के बाद उठाया ये कदम

Thu, 06 Feb 2020 03:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 06 Feb 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai action against Arhaan Khan loose access to home social media
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में कुछ दिन पहले देवोलीना आई थीं। शो में देवोलीना ने रश्मि से कहा था कि ये बात सच है कि तुम्हारे घर में अरहान के परिवार के कुछ लोग रह रहे थे। देवोलीना के जाते ही मीडिया के सामने रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने अपने ब्रेकअप का एलान किया। इस बीच रश्मि ने अरहान के परिवार को घर खाली करने का लीगल नोटिस भी भेजा। वहीं अब इस खबर से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

Bigg Boss 13 Rashami Desai action against Arhaan Khan loose access to home social media
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : twitter

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि ने शो की टीम के जरिए घर के बाहर एक मैसेज भिजवाया है। ये मैसेज रश्मि के परिवार और उनकी टीम के लिए है। रश्मि ने उनसे जुड़ी किसी भी चीज में अरहान को दखलअंदाजी देने पर अंकुश लगा दिया है। यहां तक कि रश्मि की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दिया है। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai action against Arhaan Khan loose access to home social media
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार- 'रश्मि की टाइमलाइन पर अरहान से जुड़े सभी कमेंट अब नजर नहीं आ रहे। अरहान ने उन्हें डिलीट कर दिया है। इसी वजह से रश्मि की टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड बदल दिया। रश्मि के घर की चाबी प्रोडक्शन हाउस के पास है। यानी कि अब न तो अरहान और न ही उनका परिवार उनके घर में जा सकेगा।' शो में सलमान ने खुद कहा था कि उनके भाई गौरव ने बताया कि रश्मि के घर पर अरहान की मां और बहन रह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai action against Arhaan Khan loose access to home social media
Rashami Desai, Arhaan and Kamya - फोटो : twitter

सलमान के इस खुलासे के बाद रश्मि चौंक गई थीं क्योंकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। सलमान ने शो में रश्मि को अरहान के बच्चे और शादी के बारे में भी बताया था। जिसमें रश्मि ने ये कहा था उन्हें शादी का सच पता है लेकिन बच्चे का नहीं। हालांकि बीते वीकेंड का वार में रश्मि ने कबूला कि उन्हें शादी और बच्चे दोनों के बारे में नहीं पता था। रश्मि का यह सच देवोलीना घरवालों के सामने लेकर आई थीं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai action against Arhaan Khan loose access to home social media
Rashami Desai and Devoleena - फोटो : Instagram

देवोलीना ने सलमान से कहा था- 'रश्मि ने ये बात आपसे छिपाई कि उसे शादी वाली बात पता थी लेकिन बच्चे वाली नहीं। सच ये है कि उसे शादी वाली बात भी नहीं पता थी।' देवोलीना ने हिमांशी खुराना के वीडियो को देखने के बाद इस बात को बताया था। हाल ही में मीडिया के सामने रश्मि ने खुद के सिंगल होने की बात कही। 

Bigg Boss 13: शहनाज की इस चाल से झुंझलाए पारस-माहिरा, फिनाले से दो हफ्ते पहले की ये हरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed