'बिग बॉस 13' को शुरू हुए कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन ये शो लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो के फॉर्मेट से लेकर कंटेस्टेंट तक विवादों में बने हुए हैं। पहले ही एपिसोड से पारस छाबड़ा की नजदीकियां शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के साथ देखी गई है। इन सबके बीच शॉकिंग बात सामने आई कि घर से बाहर पारस की गर्लफ्रेंड हैं। अब पहली बार शो में पारस ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
पारस घर की दूसरी कंटेस्टेंट दिलजीत और आरती से बात करते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हैं। पारस कहते हैं कि वो आकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं लेकिन आकांक्षा काफी भावुक हैं इसलिए वो उससे कह नहीं पाते। पारस ने कहा- 'हम दोनों के बीच प्यार है हालांकि हम एक दूसरे से काफी अलग हैं। मैं जब भी आकांक्षा से ब्रेकअप की बात करता हूं वो रोने लगती है।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
शो में पारस के इस बयान पर अब उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने रिएक्शन दिया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि 'यह काफी शॉकिंग था। मैं यह सुनकर काफी डिस्टर्ब हूं। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं कि यह सुनकर रोने लगूं। मैं बहुत मजबूत लड़की हूं और मैंने हमेशा पारस का सपोर्ट किया। जो लोग मुझे और पारस को एक साथ जानते हैं उन्हें पता है मैं कैसी हूं।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
आकांक्षा ने आगे कहा कि 'मेरे परिवारवालों और दोस्तों के लगातार फोन आ रहे हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि किसी ने मुझसे सवाल नहीं किया। पारस के दोस्त उसकी इस बात को ज्यादा सीरियसली नहीं ले रहे हैं बल्कि उन्होंने कहा- 'यार कुछ भी बोल देता जो थोड़ा सा तो कन्वेंसिंग लगता।' इतना ही नहीं मेरे दोस्त मुझसे कह रहे हैं कि 'आकांक्षा तुम तो ऐसी नहीं हो, तुम दुनिया को रुला दो, तुम रोने वालों में से तो नहीं लगती हमको।' मुझे नहीं पता पारस ऐसा क्यों कह रहा है शायद ये उसका गेम हो।'
5 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
पारस से शादी के सवाल पर आकांक्षा ने कहा कि 'मैंने उससे कहा पहले अपना शो पूरा करो। शादी के बारे में बाद में बात कर सकते हैं लेकिन उसका कहना होता था नहीं क्यों छोड़ूं ये डिस्कशन। उम्मीद है तुम्हारा कोई दूसरा प्लान नहीं है। हम ऐसी ही बातें करते रहते थे।'
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बेटी श्वेता ने किया विश, फैंस को भी बिग बी ने कहा शुक्रिया