'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को काफी पसंद किया जा रहा है। पारस घर में माहिरा शर्मा और शहनाज गिल से फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। एक हफ्ते में ही उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इन सबके बीच पारस की गर्लफ्रेंड सामने आई हैं।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
घर में माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के साथ पारस अपना कनेक्शन सेट करते हुए दिख रहे हैं लेकिन असल जिंदगी में वो रिलेशनशिप में हैं। जी हां, पारस की गर्लफ्रेंड का नाम आकांक्षा पुरी है और दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।
3 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस ने तो अपनी कलाई पर आकांक्षा के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को आकांक्षा ने बताया कि 'मुझे नहीं पता कि वो हमारे रिलेशनशिप के बारे में जानकर बात नहीं कर रहे हैं या फिर अनजाने में। उसे गेम खेलने दो और एंजॉय करो।'
4 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा से जब पारस के हाथ पर बने उनके नाम के टैटू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'उसने बहुत स्मार्ट तरीके से अपने रेड BFF बैंड की मदद से टैटू छिपाया हुआ है। पारस ने इसी साल 12 फरवरी को टैटू बनवाया था। हमारे रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी पर पारस ने मुझे ये गिफ्ट दिया था।'
5 of 5
पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस ने अभी तक 'बिग बॉस' के घर में अपने रिलेशनशिप के बारे में जिक्र नहीं किया है। शो में वो माहिरा और शहनाज से कई बार फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। बीते दिन नॉमिनेशन टॉस्क में पारस को माहिरा और शहनाज में से किसी एक को सुरक्षित करना था ऐसे में पारस ने माहिरा को सुरक्षित किया।