फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से शो देखना छोड़ा, इंटरव्यू में छलका दर्द

Fri, 31 Jan 2020 03:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 Jan 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri leave to see the show for this reason
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर खास चर्चा में बने हुए हैं। घर में अंदर उनका माहिरा शर्मा से कनेक्शन बन रहा है, वहीं बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से दूरियां बढ़ रही हैं। पारस घर में कई बार कह चुके हैं कि वो आंकाक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि घर में पारस की सभी जरूरतों का सामान आज भी उनके लिए आकांक्षा ही भेजती हैं। बीते दिनों सलमान खान ने भी इसी बात को लेकर पारस का क्लास लगाई थी। घर में पारस-माहिरा की बढ़ती नजदीकियों से अब आकांक्षा टूट चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा।

bigg boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri leave to see the show for this reason
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा कि वह पारस की वजह से ही बिग बॉस देखती थीं लेकिन अब उन्होंने ये शो देखना छोड़ दिया है। आकांक्षा कहती हैं कि अगर ये शो थोड़ा पहले शुरू हो जाता तो चीजें और जल्दी साफ हो जाती हैं। उन्होंने अब ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है।

bigg boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri leave to see the show for this reason
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media

ऐसा कहा जा रहा था कि आकांक्षा बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी, इस पर उन्होंने कहा कि ये सभी खबरें मात्र अफवाह हैं। आकांक्षा कहती हैं कि उनकी अब घर में एंट्री लेने की कोई इच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri leave to see the show for this reason
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

गौरतलब है कि बीते दिनों वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस को बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनके लिए कपड़े, परफ्यूम, जूते सब भेजती है, लेकिन अपनी सफाई पेश करते हुए पारस ने शो के अंदर खराब बर्ताव दिखाने लगे थे, जिसके बाद सलमान खान उन पर गुस्सा भी हो गए थे। वहीं शो के अंदर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच काफी केमस्ट्री देखने को मिल रही है। वीकेंड का वार में यही बात सलमान खान ने पारस को समझाया कि आप गेम में बने रहने के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहे हैं। तब पारस ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और माहिरा मेरी सच्ची दोस्त है। अब इस पूरे वाकये पर माहिरा की मां का बयान आ गया है। 

विज्ञापन
bigg boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri leave to see the show for this reason
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

स्पॉटबॉय से बात करते हुए माहिरा की मां सानिया शर्मा ने कहा था, 'घर के अंदर जाने का अनुभव बहुत अच्छा था। सबने मेरी बहुत तारीफ की। लेकिन चैनल ने काफी कुछ एडिट कर दिया। शायद उनके पास ज्यादा समय नहीं होगा। मैंने पारस से माहिरा के साथ दोस्ती खत्म करने को नहीं कहा। मैंने सिर्फ किस करने को मना किया है। पारस अगर घर के अंदर माहिरा से प्यार का इजहार करते भी हैं तो वो मुझे सिर्फ मजाक में लगता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। मुझे नहीं लगता कि पारस गेम के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहा है। माहिरा भी पारस से प्यार नहीं करती है। उसे सारी सच्चाई पता है। वो शो में कह भी चुकी है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'

खुलेआम इस एक्टर को Kiss कर रहे थे रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर लाइव देख रहीं थीं दीपिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed