Then and Now कॉलम में आज हम रश्मि देसाई (Rashami Desai) की बात करेंगे। रश्मि देसाई इन दिनों बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इस शो में रश्मि के खेल से लेकर उनके लुक को काफी सराहा जा रहा है। आज हम आपको रश्मि के बदलते लुक की तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
2 of 5
Rashami Desai
- फोटो : twitter
रश्मि को टीवी इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं। उन्हें पहला ब्रेक जीटीवी के शो 'रावण' से मिला था। इसके बाद 'वो मीत मिला दे रब्बा' में नजर आईं। हालांकि रश्मि को पहचान 'उतरन' से मिली।
3 of 5
Rashami Desai
- फोटो : twitter
इसके अलावा रश्मि 'परी हूं मैं', 'श्श्शश.. फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'अधूरी कहानी हमारी', 'इश्क का रंग सफेद', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
Rashami Desai
- फोटो : twitter
रश्मि देसाई सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर हैं। रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में 'गजब भइल रामा', 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर', 'गब्बर सिंह', 'तोहसा प्यार बा', 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
5 of 5
Nandish and Rashami
- फोटो : twitter
रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी। नंदीश से तलाक के बाद रश्मि इन दिनों अरहान खान को डेट कर रही हैं। इन्होंने बिग बॉस में अपने प्यार को भी स्वीकार किया। समय के साथ रश्मि देसाई के लुक में काफी बदलाव आया है जो कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।
Bigg Boss 13: फिनाले से पहले घर से बाहर जा सकते हैं ये दो मजबूत कंटेस्टेंट्स, पलटेगा पूरा खेल