टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 के प्रभावशाली प्रतियोगियों में से एक रहीं माहिरा शर्मा ने मानती हैं कि शो में इस बार बहुत ऊंच-नीच हुई हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई हैं। वह बताती हैं कि यह सीजन बिग बॉस के इतिहास का सबसे बड़ा हिट सीजन रहा है, लेकिन कुछ चीजें नियमों के खिलाफ हुई हैं, जिन्हें सिर्फ सॉरी कहकर ही खत्म कर दिया गया है।
2 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
बिग बॉस के घर में माहिरा का सफर अंतिम सात प्रतियोगियों तक चला। अंतिम हफ्ते में घर से बेघर होने वाले प्रतियोगियों में शामिल होने और जनता के सबसे कम वोट मिलने की वजह से माहिरा को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। बिग बॉस 13 के फिनाले के वक्त माहिरा सीजन के बाकी खिलाड़ियों के साथ सेट पर मौजूद रहीं। उसी दौरान माहिरा ने अमर उजाला को खास मुलाकात में बताया कि बिग बॉस का यह सीजन 13 टेढ़ा है, और यह अब तक का सबसे हिट सीजन रहा है।
3 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
शो में हुई कुछ गलतियों को नजरअंदाज करने के लिए वह कहीं न कहीं शो के संचालकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहती हैं, 'शो में इस बार कई चीजें ऐसी हुई हैं, जो पहले के किसी सीजन में नहीं हुईं, और यहां भी नहीं होनी चाहिए थीं। गाली गलौज तक तो पहले भी ठीक था, लेकिन इस बार तो धक्का-मुक्की और हाथापाई तक कि नौबत आई हैं। फिर भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई और सिर्फ सॉरी कहकर छोड़ दिया गया। अब इसमें हम कर भी क्या सकते हैं? बाद में खुद लोगों को ही समझना पड़ता है।'
4 of 4
Paras Chhabra and Mahira Sharma
- फोटो : twitter
शो के विजेता के बारे में माहिरा ने कहा कि मैं तो पहले ही कहती थी कि इस शो को सिद्धार्थ और पारस में से ही कोई जीतेगा। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस ने पारस को पैसे ऑफर किए, तो वह लेकर निकल गया। शायद उसे अपने अंदर से ऐसा महसूस हुआ होगा कि वह शो में आगे जाकर जीतने वाला तो है नहीं, इसलिए पैसे लेकर ही निकल लिया जाए। आगे जाकर एलिमिनेट होने के डर से वह पैसे लेकर निकल गया, बाद में बचा सिद्धार्थ, जिसने आसानी से शो जीत लिया।'
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखे ये चार कंटेस्टेंट्स, घर की मालकिन का तो अता पता नहीं था