शनिवार को बिग बॉस 13 के शानदार ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित कर दिया गया। करीब चार महीने चला ये शो पहले दिन से ही चर्चा में आ गया था। लड़ाई-झगड़े और रोमांस ने दर्शकों को शो से बांधकर रखा। हालांकि इस दौरान कई कंटेस्टेंट के बीच ऐसी लड़ाई हुई जो घर के बाहर खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
2 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
दरअसल बिग बॉस के 13वें सीजन की एंटरटेनर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा में शुरू से ही रिश्ते खास नहीं रहे। इन दोनों के साथ पारस छाबड़ा का लव ट्रायंगल भी बना। लेकिन फिर पारस ने माहिरा का साथ पकड़ लिया। ये बात कहीं न कहीं शहनाज को हमेशा चुभती रही। जब पारस और सिद्धार्थ सीक्रेट रूम में थे तो माहिरा और शहनाज कुछ वक्त के लिए साथ आए लेकिन बाद में इनके रिश्ते में पहले से ज्यादा खटास आ गई। अब माहिरा शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो शहनाज से कभी नहीं मिलना चाहतीं।
3 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : voot
माहिरा ने कहा, 'शहनाज का व्यवहार ऐसा ही रहा है। वो किसी एक चीज पर नहीं टिकतीं। मैं उन लोगों को पसंद नहीं करती जो ईमानदार नहीं होते। एक स्टैंड पर कायम न रहने की वजह से शहनाज को लोगों ने फ्लिपर का टैग दे दिया। घर में मेरे झगड़े कई लोगों से हुए लेकिन मैं शो के बाद शहनाज से बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहूंगी।'
4 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : Social Media
माहिरा ने अमर उजाला से हुई बातचीत में भी कई मुद्दों पर बात की। शो में हुई कुछ गलतियों को नजरअंदाज करने के लिए वह कहीं न कहीं शो के संचालकों को जिम्मेदार ठहराते हुए माहिरा कहती हैं, 'शो में इस बार कई चीजें ऐसी हुई हैं, जो पहले के किसी सीजन में नहीं हुईं, और यहां भी नहीं होनी चाहिए थीं। गाली गलौज तक तो पहले भी ठीक था, लेकिन इस बार तो धक्का-मुक्की और हाथापाई तक कि नौबत आई हैं। फिर भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई और सिर्फ सॉरी कहकर छोड़ दिया गया। अब इसमें हम कर भी क्या सकते हैं? बाद में खुद लोगों को ही समझना पड़ता है।'
शो में हुई नियमों की अनदेखी के लिए माहिरा ने मेकर्स को ठहराया जिम्मेदार, पारस को बताया डरपोक खिलाड़ी