फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स Bigg Boss कंटेस्टेंट हिना खान बनीं 'दुल्हन', सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 11 Dec 2019 07:30 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Hina Khan Bridal Photoshoot is Viral on instagram
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 11 में नजर आ चुकीं हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी एक से एक शानदार तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में अब हिना खान की ताजा तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 11 Contestant Hina Khan Bridal Photoshoot is Viral on instagram
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हिना खान का ये दुल्हन अवतार एक फोटोशूट के लिए है। तस्वीरों में हिना खान लहंगें के साथ सोने और मोतियों वाली ज्वैलरी पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हिना ने दुल्हन की तरह नथ, मांगटीका, चूड़े और कलीरें भी पहनी हैं। हिना की बिंदी और आंख का मेकअप भी ध्यान खींच रहा है।

Bigg Boss 11 Contestant Hina Khan Bridal Photoshoot is Viral on instagram
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन खूबसूरत फोटोज के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा है, 'रांझणा के सेट से।' बता दें कि हिना जल्दी ही अरिजीत सिंह के म्यूजिक एलबम रांझणा में नजर आने वाली है। एलबम में हिना के साथ प्रियांक शर्मा नजर आएंगे। हिना की तस्वीरों पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

From the sets of Raanjhana..🌹

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Hina Khan Bridal Photoshoot is Viral on instagram
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान की इस तस्वीर पर अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें दुल्हन बता रहे हैं। वहीं कुछ ही घंटों में तस्वीर पर करीब दो लाख लाइक्स और सैकडों कमेंट्स आ चुके हैं। करियर की बात करें तो हिना कई हिट टीवी  शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Hina Khan Bridal Photoshoot is Viral on instagram
hina khan - फोटो : insatgram

बात हिना खान के हिट लिस्ट की करें तो उनकी हिट लिस्ट में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बिग बॉस 'और 'खतरों के खिलाड़ी' शामिल है। वहीं हिना बिग बॉस में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। शो में हिना रनरअप रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed