फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 में अपना सफर देख सिद्धार्थ के निकल पड़े आंसू, अंदर आते ही शहनाज को लगाया गले

Fri, 14 Feb 2020 03:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 14 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla cried watching journey video
Sidharth Shukla - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में मौजूद सभी छह कंटेस्टेंट्स का साथ खत्म होने में अभी सिर्फ एक दिन बचा है। ऐसे में 'बिग बॉस' ने घरवालों को चार महीने के सफर की झलक दिखा रहे हैं। 13 फरवरी के एपिसोड में 'बिग बॉस' ने दो लोगों के सफर को दिखाया। ये दो लोग आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) है। सबसे पहले आरती को उनका सफर दिखाया गया इसके बाद सिद्धार्थ को। सिद्धार्थ जैसे ही स्टेज पर आए तो अपना सफर देखकर उनके आंसू निकल पड़े। 

Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla cried watching journey video
Sidharth Shukla - फोटो : voot

सिद्धार्थ शुक्ला के स्टेज पर आते ही 'बिग बॉस' ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। सिद्धार्थ जैसे ही आए तो आस पास मौजूद उनके प्रशंसक सिडनाज चिल्लाने लगे। इसके बाद सिद्धार्थ को 'बिग बॉस' में उनका सफर दिखाया गया। अपने सफर को देखते हुए सिद्धार्थ कई बार गंभीर हुए, कई बार मुस्कुराए तो कई बार रोते हुए भी नजर आए।

Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla cried watching journey video
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

वीडियो में सिद्धार्थ को सबसे पहले उनकी और आसिम की दोस्ती दिखाई गई। इसके बाद पारस और बाकी घरवालों से झगड़ा होते हुए दिखाया गया। इसके बाद शहनाज और उनकी दोस्ती के अलावा टकरार भी दिखाई गई। इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस' और वहां मौजूद लोगों का शुक्रिया किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla cried watching journey video
Bigg Boss 12 - फोटो : voot

इसके बाद जैसे ही सिद्धार्थ घर में आए तो सबसे पहले शहनाज को गले लगाया और आसिम को। सिद्धार्थ को ऐसा करता देख शहनाज और आसिम दोनों खुश हो गए। बाकी घरवालों का सफर 14 फरवरी को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा। शो की बात करें तो सिद्धार्थ और आसिम को शो के विजेता का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla cried watching journey video
Mahira Sharma - फोटो : voot

फिलहाल इस शो से माहिरा शर्मा बाहर आ चुकी हैं। माहिरा के बेघर होते ही बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि आप सभी छह कंटेस्टेंट्स फाइनलिस्ट हैं। 'बिग बॉस सीजन 13' के फाइनलिस्ट इस बार पांच नहीं बल्कि छह लोग हैं। ये छह कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं।

अर्जुन कपूर को भी एटिट्यूड दिखा चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला, 'खतरों के खिलाड़ी 7' में हुई बहस का वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed