'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर में आए कनेक्शन अब घर से बाहर जा चुके हैं। घरवालों को घर से बाहर गए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने आसिम रियाज (Asim Riaz) के परिवार से जुड़ा ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर उनके प्रशंसकों को झटका लग सकता है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ।
Bigg Boss 13: बाहर जाने के चंद घंटे बाद ही हिमांशी ने लिया बड़ा फैसला, आसिम के परिवार से है कनेक्शन
हिमांशी खुराना जब पहली बार घर से बेघर हुई थीं तो उन्होंने आसिम के बड़े भाई उमर रियाज से मुलाकात की थी। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहीं। इसके बाद हिमांशी चाओ से ब्रेकअप के बाद घर में आईं। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार घर से दोबारा बाहर जाते ही हिमांशी ने उमर रियाज को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
हिमांशी के इस कदम से इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ अनबन जरूर है। इस बात का इशारा हिमांशी ने घर के अंदर भी दिया था जब वो रश्मि से आसिम और अपने बारे में बात कर रही थीं। हिमांशी ने रश्मि से कहा था- 'मैं भी उससे प्यार करती हूं लेकिन आसिम के किसी करीबी ने मुझे उसके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने से मना किया था।'
हिमांशी जब घर के अंदर आसिम का कनेक्शन बनकर आई थीं तो आसिम ने उन्हें प्रपोज भी किया था। आसिम के ऐसा करने पर उनके भाई उमर और पिता ने नाराजगी भी जताई थी। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में उमर ने कहा था कि 'हिमांशी जब मुझसे मिली थी तो मैंने उससे कहा था कि आसिम बिल्कुल ठीक खेल रहा है। मैंने उससे यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि तुम उसके साथ रहो जैसे तुम पहले थे। एक दूसरे के लिए भावनाएं होने के बावजूद उन्होंने कभी उस तरह से इसे दिखाया नहीं। ना ही उन्होंने अपनी सीमाएं पार कीं।'
कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, सबके सामने खुद बताई ये वजह