टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' हर दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिल रही है। अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह को शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला से बचकर रहने की सलाह दी है। इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक के साथ आरती की भाभी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आरती को सिद्धार्थ से बचने की सलाह दी है।
BB13: कश्मीरा-अभिषेक ने आरती सिंह को दी सलाह, घर में इस करीबी कंटेस्टेंट से बचकर रहे
कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर आरती सिंह के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी बहन को सलाह देते हुए कैप्शन में लिखा- मैं तुमसे प्यार करता हूं और आज बहुत याद कर रहा हूं। तुम बहुत अच्छा खेल रही हो बस तुम्हें और अधिक प्रतिक्रिया देनी चाहिए जब बेवकूफ लोग किसी भी तरह से बेवकूफ बातें कहते हैं। भगवान की कृपा तुम पर बनी रहे। हम घर पर तुम्हें बहुत याद करते हैं लेकिन हम ये नहीं कहेंगे कि जल्द आ जाओ। जीतो और फिर आओ।
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on
इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी आरती के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। उन्होंने कृष्णा अभिषेक और आरती की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- खुद के लिए खड़ी रहो और उन लोगों को छोड़ दो जो तुम्हारे साथ अभद्रता करते हैं। ऐसे लोग दोस्त नहीं होते हैं। वह दोस्त के नाम पर बहुत बुरे होते हैं। वुल्फ और शीप क्लॉथ की कहानी याद करो। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on
गौरतलब है कि बीते दिनों बीबी होम डिलीवरी टास्क के दौरान आरती सिंह के पास जीतने के लिए कोई अच्छी रणनीति नहीं थी। वह सिद्धार्थ शुक्ला की कही बातों पर चल रही थीं। जिसके बाद वह टास्क हार गईं। इसलिए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की इस सोशल मीडिया पोस्ट को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं कृष्णा अभिषेक सोशल मीडिया पर जरिए अक्सर बहन आरती सिंह का समर्थन करते रहते हैं। बीते दिनों शो में सिद्धार्थ डे ने आरती सिंह के बारे में भद्दी टिप्पणी की थी। जिसके बाग कृष्णा अभिषेक बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ डे को जमकर लताड़ लगाई। 'बिग बॉस' में कुछ दिन पहले टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे ने गोविंदा की भांजी आरती सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद घर में बहुत बवाल हुआ था। यहां तक कि सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे को मुंह तोड़ने की धमकी भी दी थी। इसके बाद आरती सिंह के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बयान आया। कृष्णा ने इंटरव्यू में कहा कि वह सलमान के सामने ही सिद्धार्थ से इस मुद्दे पर बात करेंगे।
कृष्णा अभिषेक ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। कृष्णा ने कहा- 'मुझे बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ डे ऐसा कर रहा है। वह महिलाओं के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। ऐसा करके वह अपनी फैन फॉलोइंग कम कर रहा है। लोग उसे गालियां दे रहे हैं। मैं जब भी उससे मिलूंगा तो उसे ऐसा करने की वजह पूछूंगा। आरती मेरी बहन है। मैं सलमान खान के सामने भी सिद्धार्थ डे से इस मुद्दे पर बात करूंगा। उसे जवाब देना ही पड़ेगा।' कृष्णा के इस बयान से साफ है कि वह सिद्धार्थ डे बयान से खफा हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: बहन के खिलाफ विवादित कमेंट सुन बौखलाए कृष्णा, बोले-'सलमान के सामने...'