बिग बॉस के घर में अब घरवालों से उनके परिवारवालों से मिलन का दौर अब चल पड़ा है। ये ऐसा वक्त होता है जब एक लंबे समय से एक घर में कैद प्रतियोगी अपने किन्हीं परिवारी सदस्य से मिलने का मौका पाता है। ऐसे में सबसे पहले यह मौका आरती सिंह को मिला, जिन्होंने बिना ज्यादा विवाद किए इस शो में एक अविश्वसनीय यात्रा तय की है। उनके भाई कृष्णा अभिषेक जैसे ही घर में प्रवेश करते हैं, वैसे ही आरती दौड़कर उन्हें कसकर गले से लगा लेती हैं।
Bigg Boss 13: बहन आरती से मिलकर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, बताया किस वजह से दर्शक कर रहे उन्हें पसंद
यह बहुत ही खुशी का पल था। दोनों भाई-बहन भावुक होकर दिल से दिल की बातें कर रहे होते हैं। इसी बीच कृष्ण आरती को बताते हैं कि लोग बाहर उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं, क्योंकि वह बहुत ही साफ दिल से और जी जान लगाकर खेल रही हैं। वह कहते हैं, 'तुमने अपने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।'
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
दोनों ही बहुत भावुक हो चुके थे और उनकी आंखों में आंसू थे। ऐसे में कृष्ण एक घटना का जिक्र आरती के सामने करते हैं। वह कहते हैं, 'मैं हाल ही में दिल्ली में शूटिंग कर रहा था। तब वहां कुछ स्कूली बच्चे आए, और उन्होंने मुझे आरती का भाई कहकर पुकारा।' कृष्णा आगे कहते हैं, 'यह मेरी जिंदगी के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक था। मुझे बहुत खुशी है कि तुम बिग बॉस इस कठिन यात्रा के सभी पड़ावों को पार करती हुई यहां तक पहुंची।' कृष्णा अपनी बहन से कहते हैं कि इस घर के बाहर हर एक व्यक्ति उनका समर्थन कर रहा है और वह उसे फिनाले में देखना चाहते हैं।
इन दोनों की मुलाकात को और ज्यादा आनंदमय बनाते हुए, बिग बॉस ने आरती को बताया कि स्टोर रूम में एक और सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है। आरती दौड़कर स्टोर रूम में जाती हैं जहां कृष्णा के दोनों बच्चे अपनी बुआ से मिलने का इंतजार कर रहे थे। आरती की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और वह बच्चों को कसकर गले से लगाती हैं। दोनों बच्चे खास तौर पर अपनी बुआ के लिए तैयार करके लाए कुछ गानों पर नाच कर उन्हें खुश करते हैं।
पढ़ें: रणवीर शौरी की 'मेट्रो पार्क' की होगी वापसी, निर्माताओं ने किया भरपूर मनोरंजन का वादा