फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर में आते ही आरती की भाभी ने इन दो कंटेस्टेंट्स की उड़ाई खिल्ली, देखते रह गए घरवाले

Tue, 28 Jan 2020 06:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jan 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kashmira Shah make fun of Vishal Aditya Singh and Rashami Desai in salman khan show
Kashmira Shah, Aarti Singh - फोटो : social media

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी मुकाम पर हैं। ऐसे में शो केे अंदर अब हर दिन ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 13 में अब कुल आठ कंटेस्टेंट्स बचे हैं। वहीं मंगलवार को शो के अंदर इन सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार और करीबी बिग बॉस के घर में शामिल होने वाले हैं। बिग बॉस 13 के घर में अभिनेत्री कश्मीरा शाह आरती सिंह का कनेक्शन बनकर आएंगी। शो में आते ही उन्होंने दो कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया है और साथ ही सभी के बारे में कई खुलासे भी किए हैं।  

Bigg Boss 13 Kashmira Shah make fun of Vishal Aditya Singh and Rashami Desai in salman khan show
Kashmira Shah - फोटो : social media

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि शो के कंटेस्टेंट्स के करीबी और परिवारवाले उनसे मिलने आएंगे। जिसके चलते वह शो में आरती का कनेक्शन बनकर आएंगी। बिग बॉस के घर में घुसते ही कश्मीरा शाह, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई पर निशाना साधना शुरू कर देती हैं। कश्मीरा ने बिग बॉस के घर में आकर सभी घरवालों की असलियत के बारे में भी बताया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@artisingh5 ki connection banke aayi season 1 ki contestant aur unki bhabhi @kashmera1! Dekhiye kaise Arti ki taraf se Kashmera dengi gharwalon ko muh tod jawaab aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Bigg Boss 13 Kashmira Shah make fun of Vishal Aditya Singh and Rashami Desai in salman khan show
vishal aditya singh - फोटो : voot

प्रोमो में दिखाया गया है कि कश्मीरा शाह बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही आरती सिंह को गले लगा लेती हैं। उसके बाद घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स से मिलती हैं। इस दौरान वह विशाल से मिलती हैं और उनका मजाक बनाने लगती हैं। गौरतलब है कि मधुरिमा तुली के बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद विशाल ने कहा था कि वह शो खत्म होने के बाद मधुरिमा से एक बार बाहर मिलेंगे। इस बात पर मजाक बनाते हुए कश्मीरा ने कहा कि शरीर का कौन सा पार्ट है जो सूजा हुआ नहीं है। इतना ही नहीं कश्मीरा ने विशाल के बिग बॉस के घर में ना दिखने पर भी मजाक बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kashmira Shah make fun of Vishal Aditya Singh and Rashami Desai in salman khan show
Kashmira Shah, Rashami Desai - फोटो : social media

कश्मीरा ने विशाल का मजाक बनाते हुए कहा कि अरे तुम बिग बॉस के घर में हो ? तुमसे ज्यादा घर में मौजूद फ्रिज दिखाई देता है। कम से कम वो खुलाता तो है। कश्मीरा ने विशाल पर उस बात के लिए निशाना साधा जब विशाल ने एलीट क्लब के टास्क के दौरान आरती को अपने बाल काटने को बोला। इस बारे में बात करते हुए कश्मीरा शाह ने कहा है मैं उस दिन बहुत रोई थी जब तुमने आरती के बाल कटवाने को बोला था। इसके बाद कश्मीरा विशाल से कहती हैं कि तुम्हारे बाल कटवाकर जाऊंगी। बाल के बदले बाल। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kashmira Shah make fun of Vishal Aditya Singh and Rashami Desai in salman khan show
Rashami Desai - फोटो : voot

इसी प्रोमो में कश्मीरा शाह जब रश्मि देसाई से मिलती हैं तो उन पर भी मजाकिया अंदाज में निशाना साधती हैं। वह रश्मि को गले लगाते हुए कहती हैं कि इस घर में जो है वो है, लेकिन पीठ पीछे। कश्मीरा की इस बात को सुनकर सभी घरवाले भी हंसने लगते हैं। इसके अलावा बिग बॉस के घर में पहुंचकर कश्मीरा शाह ने बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट्स के बारे में भी कई खुलासे किए। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ा ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: पहचानिए कौन हैं लता मंगेशकर की गोद में ये छोटा सा बच्चा? बड़ा होकर बना सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed