फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान ने आसिम को लगाई फटकार तो सपोर्ट में आईं हिमांशी, कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है'

Sun, 05 Jan 2020 10:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Jan 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana support Asim Riaz after salman khan angry on him
Asim Riaz, Himanshi Khurana - फोटो : social media

रियलिटी शो बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में एक बार फिर से सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने शो में आसिम रियाज, रश्मि देसाई और सुद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाई। सलमान खान ने आसिम को सिद्धार्थ शुक्ला के स्वर्गीय पिता पर गुस्से में टिप्पणी करने पर लताड़ लगाई। इन सबके बीच आसिम की खास दोस्त और बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं हिमांशी खुराना ने आसिम की तारीफ की है। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana support Asim Riaz after salman khan angry on him
himanshi khurana - फोटो : social media

दरअसल बिग बॉस में जब आसिम की क्लास लगाई तो उनके फैंस को सलमान खान का ये बर्ताव पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आसिम का समर्थन करते हुए #ViewersChoiceAsim के साथ पोस्ट्स भी साझा किये। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #ViewersChoiceAsim ट्रेंड करने लगा। हिमांशी खुराना ने भी #ViewersChoiceAsim के साथ आसिम का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें आसिम पर गर्व है। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana support Asim Riaz after salman khan angry on him
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है, मैं हमेशा तुम्हारी साइड रहूंगी'। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हिमांशी का ये ट्विटर हैंडल आधिकारिक नहीं है, लेकिन उनके सभी ट्वीट इसी अकाउंट से होते हैं। गौरतलब है कि आसिम रियाज की बिग बॉस में बीते दिनों सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई हुई थी। जिसको लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने आसिम रियाज को जमकर फटकार लगाई। लेकिन सलमान की फटकार का आसिम के फैंस को काफी बुरा लगा। फैंस ने आसिम के सपोर्ट में ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा ट्वीट किए। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana support Asim Riaz after salman khan angry on him
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

इसी को लेकर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने भी अपनी राय रखी है। कोएना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जब सिद्धार्थ ने आसिम के घरवालों के लिए आपत्तिजनक बातें कही थीं तो घरवालों का क्या रिएक्शन था। इसी के साथ ये भी दिखाया गया है कि आसिम के जवाब देने पर घरवालों ने उनपर कितना गुस्सा किया है। इस वीडियो के साथ कोएना ने मेकर्स के लिए लिखा, 'और कितना गिरोगे'।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana support Asim Riaz after salman khan angry on him
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार में मेहमान के रूप में काजोल और अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान इन दोनों ने घरवालों के अलावा सलमान के साथ भी जमकर मस्ती की। अजय और काजोल ने घर के अंदर जाकर घरवालों के साथ गेम खेला। वहीं इस दौरान सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए। गर्लफ्रेंड्स से लेकर अभी तक सिंगल रहने के फैसले तक सलमान ने कई राज बताए।

पढ़ें: इंजीनियर बनना चाहते थे ए आर रहमान, इस मजबूरी की वजह से किया था धर्म परिवर्तन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed