'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई देखी गई थीं। फैमिली वीक में आए शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पहुंचे तो उन्होंने बताया कि हिमांशी ने अपनी सगाई तोड़ ली है और वो घर के बाहर आसिम का इंतजार कर रही हैं। वीकेंड का वार में सलमान ने इस बात को लेकर आसिम पर निशाना साधा था कि उनकी वजह से हिमांशी की सगाई टूटी है। अब पहली बार हिमांशी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ती नजर आएंगी।
2 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz
- फोटो : twitter
हिमांशी जल्द ही शो में दोबारा एंट्री करने वाली हैं। हमने आपको पहले ही बताया था कि एक बार फिर से बिग बॉस में फैमिली राउंड होगा। कंटेस्टेंट के घरवाले शो में 3-4 दिन रहेंगे और कई टास्क में भी हिस्सा लेंगे। अब ऐसी खबर आई हैं कि इस दौरान हिमांशी घर में पहुंचेंगी और आसिम के साथ अपने रिश्ते पर कई खुलासे करेंगी।
3 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि हिमांशी शो में आसिम को लेकर अपनी दिल की बात कहेंगी। साथ ही वो ये भी बताएंगी कि उन्होंने अपने मंगेतर चाओ (Chow) से क्यों रिश्ता खत्म कर लिया। ऐसी खबरें हैं कि ब्रेकअप के लिए आसिम को जिम्मेदार ठहराए जाने से हिमांशी खुश नहीं हैं। अब हिमांशी इन सब बातों पर कई राज खोलते नजर आएंगी।
4 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
इससे पहले हिमांशी खुराना ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट किया था। हिमांशी ने लिखा- 'मेरी निजी जिंदगी को जज करने का हक किसी को नहीं है। सिर्फ मैं इससे दो चार हो रही हूं। न आसिम गलत और न चाओ गलत है। परिस्थितियां ही ऐसी हैं। सबकी जिंदगी में बुरा समय आता है। बस हमारा लोगों के सामने है इसलिए इतना बवाल हो रहा है।'
5 of 5
Himanshi, Asim and Shefali
- फोटो : twitter
सलमान ने आसिम से वीकेंड का वार में कहा था- 'तुम्हारी वजह से हिमांशी और उनके मंगेतर का रिश्ता टूट गया है। मैंने तुमसे कहा था कि उसकी सगाई हो चुकी है और तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए। तुम नहीं माने और तुमने उसे नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया। इस वजह से हिमांशी के मंगेतर ने उन्हें छोड़ दिया।'
Bigg Boss 13: सलमान ने किया इन पांच कंटेस्टेंट को सुरक्षित, बाकी चार पर लटकी तलवार