फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेघर होते ही भड़कीं हिमांशी, इन दो कंटेस्टेंट्स की बताई असलियत

Sun, 08 Dec 2019 10:37 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 08 Dec 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana evicted from salman khan show
Himanshi Khurana - फोटो : twitter

बिग बॉस के घर में दो महीने से ज्यादा वक्त बिताकर हिमांशी खुराना बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने बेघर होने का सबसे बड़ा ज़िम्मेदार सिद्धार्थ शुक्ला को ठहराया। घर से बाहर निकलने के साथ ही उन्होंने घरवालों के बारे में कई राज खोले। अमर उजाला से हुई ख़ास बातचीत में हिमांशी ने बताया कि सिद्धार्थ को बिग बॉस ने किसी एक सदस्य को नामित करने के लिया बोला और इस ताकत का उन्होंने गलत इस्तेमाल किया। हिमांशी कहती हैं, 'मैं शो में अपना रियल गेम खेलने गई थी और उसी के सहारे जीतना भी चाहती थी। लेकिन, मेरा घर से जाना इतना अचानक हुआ कि सभी लोगों को झटका लगा। अभी शो का वक्त एक महीने बढ़ाया गया है तो इस हफ्ते वाइल्डकार्ड एंट्रीज ज्यादा हुईं। वाइल्डकार्ड एंट्रीज की वजह से नए-नए व्यक्तित्व वाले लोगों से मिलना होता है। इससे घर में खेल भी हर रोज़ बदल रहा है।'

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana evicted from salman khan show
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

घर में सबसे अच्छे खिलाड़ी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया,  'आसिम रियाज बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनका खेल एकदम साफ़ सुथरा और असली है। वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने घर के अंदर मेरी काफी मदद की। अगर यह खेल असल व्यक्तित्व वालों का है तो, मैं आसिम को जीतते हुए देखना चाहती हूं।' इतने वक्त तक बिग बॉस के घर में रहने के दौरान किसे सबसे ज्यादा मिस किया, इस सवाल पर हिमांशी कहती हैं, 'मैंने घर से निकलकर सबसे पहले अपनी मैनेजर को कॉल किया। वह मेरे लिए मेरी बहन जैसी है। हम अक्सर ज्यादातर समय साथ में बिताते थे। जबसे मैं इस घर मेँ आई हूं, तब से मैं उसे बहुत याद करती हूं।'

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana evicted from salman khan show
Himanshi Khurana - फोटो : voot

बिग बॉस से अब तक बेघर हुए लोगों के बारे में पूछे जाने पर वह कहती हैं, 'शो में पारस का कोई योगदान नहीं था। जबसे वह सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में थे तब से तो बिल्कुल ही गायब से हो गए थे। हाल ही में उनके हाथ में चोट आई है तो वह घर से बाहर ही हैं। बहुत ही जल्द वापस आ जाएंगे। लेकिन उन्हें बिल्कुल बाहर हो जाने चाहिए। देवोलिना की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा। वह एक बहुत ही मजबूत खिलाड़ी हैं। इस हिसाब से उनका जाना थोड़ा खल गया।' पारस और माहिरा के ऊपर उन्हें अभी भी बहुत गुस्सा है। वह कहती हैं, 'ये दोनों बाकी लोगों को ही निशाना बनाते हैं। इनमें इतनी शक्ति नहीं है कि खुद पर भी बातें लें। ये दोनों लोग बहुत ही गुस्सा दिलाने वाले और गंदे खेल को अंजाम दे रहे हैं।' बहुत ही गुस्से वाली चीज़ों को लेकर प्रतिक्रया देने के बारे में उन्होंने कहा, 'हम सभी दोस्तों ने पहले से ही यह योजना बनाई थी कि बात अगर बहुत ज्यादा ख़राब होगी तो हम एक दूसरे का ध्यान भटकाएंगे, ताकि स्थिति ज्यादा रोष वाली न बनें। दूसरी तरफ से तो हमें उकसाने की कोशिशें हर वक्त होती थीं। सुबह आठ बजे ही हमारे कान के पास लाकर थालियां बजाई जाती थीं, गंदे गंदे मुँह बनाकर घूमते रहते थे। संयम रखने का तो ऐसा अनुभव हुआ है कि बाहर जाकर मुझे कोई डांट भी देगा तो मैं प्रतिकिया नहीं दे पाउंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana evicted from salman khan show
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

आसिम के साथ अपने रिश्ते के बारे में अभिनेत्री ने बताया, 'मुझे नहीं पता कि बाहर चीज़ें किस तरह दिखाई जा रही हैं? लेकिन, हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। उसने मुझे बोला था कि वह मुझे पसंद करता है, लेकिन मैंने उसपर वहीं विराम लगा दिया था। मैं पहले से ही किसी और से प्यार करती हूं। उस वक्त घर के समीकरण कुछ इस तरह से बने हुए थे कि कोई किसी का सहयोग नहीं कर रहा था। हर समय बस एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा था। मेरी तबियत खराब हो गई थी और ऊपर से बोला जा रहा था कि काम करो। ऐसे में आसिम ने मेरी बहुत मदद की। एक लड़का-लड़की दोस्त भी तो हो ही सकते हैं न! अब हम हमेशा के लिए दोस्त रहेंगे।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana evicted from salman khan show
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

सिद्धार्थ और देवोलिना के रिश्ते के बारे में बताते हुए हिमांशी ने कहा, 'वह सब एक मजाक ही था। घर का सदस्य होने नाते के वो दोनों ऐसे ही मस्ती कर रहे थे। शायद अपना खेल समझाने का उनका यही तरीका होगा।' इस हफ्ते बेघर होने के लिए नामित सदस्यों में आसिम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला थे। ऑनलाइन हुई वोटिंग में दर्शकों ने हिमांशी खुराना को सबसे कम वोट दिए। जिसके चलते उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। 

पढ़ें: अमेरिका में है शाहरुख खान का ये आलीशान बंगला, छुटि्टयां बिताने पहुंचे तो सामने आईं घर की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed