फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: ब्रेकअप की असली वजह आसिम को बताते हुए भावुक हुईं हिमांशी, बोलीं- 'मैं लाश की तरह...'

Thu, 30 Jan 2020 03:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 Jan 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana breakdown in front of Asim Riaz revealed truth behind breakup
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिमांशी खुराना ने मंगेतर चाओ से ब्रेकअप के बाद आसिम रियाज से अपने प्यार का इजहार किया। शो में हिमांशी आसिम का कनेक्शन बनकर आईं। घर में आने के बाद हिमांशी ने अपने ब्रेकअप स्टोरी आसिम को बताई। इस दौरान हिमांशी भावुक भी हो गईं। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana breakdown in front of Asim Riaz revealed truth behind breakup
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

हिमांशी ने आसिम से बात करते हुए कहा- 'शो के बाद मैं एकदम टूट गई थी। मेरी कंडीशन बहुत खराब हो गई थी लेकिन चाओ मुझसे एक बार भी मिलने नहीं आया।' हिमांशी ने आसिम को ये भी बताया कि वो अकेली हो गई थी और तब चाओ ने भी बात करना बंद कर दिया था। हिमांशी ने कहा- 'मैं लाश की तरह पड़ी हुई थी रूम में। मेरे पागलों वाले हाल हो गए थे।' 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana breakdown in front of Asim Riaz revealed truth behind breakup
himanshi khurana - फोटो : social media

हिमांशी ने आगे बताया- 'मेरी मां मुझे लेकर बहुत परेशान थीं। मैंने इस रिश्ते को अपना सबकुछ दिया लेकिन चाओ के परिवार वालों ने एक बार भी नहीं पूछा कि तुम्हारी तबीयत कैसी है। मैंने चीजें भी फेंकनी शुरू कर दी। चाओ से बात करने की बार बार कोशिश की लेकिन वो तुम्हें बीच में लेकर आ रहा था। साथ ही तुम्हें समर्थन देने को लेकर सवाल खड़े कर रहा था। मैं अपने आत्मसम्मान को खोना नहीं चाहती थी। इसी वजह से मैंने उससे अपना रिश्ता खत्म किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana breakdown in front of Asim Riaz revealed truth behind breakup
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

हिमांशी के शो से जाते ही मंगेतर चाओ से ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि सलमान ने खुद वीकेंड का वार में आसिम से इस बात को कहा था। सलमान ने आसिम से कहा था कि तुम्हारी वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हुआ। हालांकि हिमांशी ने इस बात से इनकार किया। शो में हिमांशी ब्रेकअप करके आईं और आसिम ने उन्हें प्रपोज किया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana breakdown in front of Asim Riaz revealed truth behind breakup
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

हिमांशी के अलावा घर में देवोलीना भट्टाचार्य, विकास गुप्ता, माहिरा के भाई, कश्मीरा शाह, शहनाज का भाई शादाब, शेफाली जरीवाला घर में आई हैं। इन सभी के घर में आने के बाद घर का माहौल बदला हुआ है। इस बीच बिग बॉस का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमों में सभी कनेक्शन घरवालों के साथ मिलकर टास्क कर रहे हैं।

Bigg Boss 13: अपनी इस गलती का सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी है पछतावा, फिनाले से तीन हफ्ते पहले कबूला सच
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed