फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अपनी इस गलती का सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी है पछतावा, फिनाले से तीन हफ्ते पहले कबूला सच

Thu, 30 Jan 2020 02:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 Jan 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla admits his mistake in front of Vikas Gupta related with Asim Riaz
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला विजेता के मजबूत दावेदार के अलावा अपने लड़ाई झगड़ों की वजह से भी चर्चा में रहे। शो में उनकी ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ अनबन रही। जिसमें सबसे ऊपर किसी का नाम आता है तो वो आसिम रियाज हैं। आसिम के साथ सिद्धार्थ की शुरुआत में दोस्ती के हर तरफ चर्चे थे बाद में दोस्ती में दरार आ गई। हाल ही में विकास गुप्ता (Vikas Gupta) शो में सिद्धार्थ का कनेक्शन बनकर आए हैं। विकास के आते ही सिद्धार्थ ने शो के दौरान अपनी सबसे बड़ी गलती को स्वीकार किया। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla admits his mistake in front of Vikas Gupta related with Asim Riaz
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter

आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला ने झगड़े के दौरान कई बार एक दूसरे के परिवार वालों को भी खरी खोटी सुनाई। यहां तक कि सिद्धार्थ ने आसिम के पिता रियाज अहमद चौधरी के बारे में अपशब्द भी कहे थे। सिद्धार्थ के ऐसा करने के बाद सलमान ने भी उनकी क्लास लगाई थी। शो में जैसे ही विकास सिद्धार्थ का कनेक्शन बनकर आए तो उन्होंने सिद्धार्थ को कुछ बातों पर ध्यान देने को कहा।

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla admits his mistake in front of Vikas Gupta related with Asim Riaz
Vikas Gupta - फोटो : twitter

विकास ने सिद्धार्थ से कहा- 'वो तुम्हें छेड़ता है और तुम फिर झगड़ना शुरू हो जाते हो। लड़ाई के दौरान इतना ध्यान रखो कि आसिम शो खेलने आया है उसके पिता नहीं। उसके पिता को लड़ाई में लेकर आना ठीक नहीं है।' विकास की इस बात से सिद्धार्थ सहमत होते हैं। वो कहते हैं- 'तुम सही कह रहे। मुझे भी बाद में लगा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। जब वो धक्का और गालियां देता है तो ऐसा हो जाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla admits his mistake in front of Vikas Gupta related with Asim Riaz
Asim and Vikas Gupta - फोटो : voot

इसके बाद कहते हैं- 'सिर्फ तीन हफ्ते की बात और है। अपने गुस्से पर काबू रखो।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। वो मेरे पास भी आया था और जो कुछ भी उसके लिए माफी मांगी थी। मैं भी कई बार उसके पास गया हूं माफी मांगी है लेकिन इस बार वो खुद आया।' विकास कहते हैं कि 'शो में तुम्हारे दुश्मन तुम्हें तड़पता हुआ देखना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla admits his mistake in front of Vikas Gupta related with Asim Riaz
Shehnaz Kaur Gill brother - फोटो : twitter

विकास के ये कहने के बाद शहनाज के भाई शादाब ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को पारस छाबड़ा और माहिरा को लेकर आगाह किया। शादाब ने कहा कि 'इन दोनों का एक ही मकसद है शहनाज और तुम्हें अलग करना।' सिद्धार्थ कहते हैं- 'पारस से शुरुआत में मेरा बहुत झगड़ा हुआ। अब ठीक से बात करता है तो मैं भी करता हूं।'

विकास के आसिम पर लगाए आरोप को सुनते ही भड़क उठे भाई, बोले- 'ये आशिकी लड़ा रहा है और..' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed