फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़कीं हिमांशी खुराना, कहा- 'लड़कियों के साथ कैसे पेश आते है इस पर फोकस करें'

Sat, 22 Feb 2020 02:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 22 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana angry on Sidharth said he should focus on his behavior with girls
Himanshi Khurana, Sidharth Shukla - फोटो : amar ujala

अभिनेता सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। बिग बॉस के इस सीजन को अब तक का सबसे सफल सीजन भी माना गया। शो के अंदर बहुत से ऐसे कंटेस्टेंट्स भी थे जिन्होंने अपने खेल, रणनीति और झगड़ों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 से सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। शो के अंदर उनका झगड़ा लगभग सभी कंटेस्टेंट्स के साथ देखने को मिला। वह बहुत बार शो में मौजूद महिला कंटेस्टेंटे्स के साथ गलत तरीके से बात करते हुए भी दिखाई दिए। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana angry on Sidharth said he should focus on his behavior with girls
himanshi khurana - फोटो : social media

महिला कंटेस्टेंट्स के साथ गलत तरीके से बात करने पर सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत बार दर्शकों की आलोचना की सामना करना पड़ा था। ऐसे में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट्स हिमांशी खुराना ने महिला के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के बर्ताव को लेकर बड़ी बात बोली है। हिमांशी शुराना ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस में अपने सफर और निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें कीं। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana angry on Sidharth said he should focus on his behavior with girls
Himanshi Khurana - फोटो : twitter

हिमांशी खुराना ने कहा, 'शुरुआत में सभी लोग सिद्धार्थ शुक्ला को काफी सुलझा हुआ इंसान समझते थे। उनके फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ ने कभी-भी किसी के बारे में गलत नहीं बोला है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि उन्होंने कितना कुछ हर व्यक्ति के बारे में कहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में हम लोग सुनते थे कि सिद्धार्थ घर में मौजूद लोगों के लिए कितना गलत बोलते थे। वह नहीं जानते कि मैं अपने ब्रेकअप के दौर कैसे गुजरी थी। मैं अस्पताल में थी फिर भी मैं अपना काम संभाल रही थी। निजी जिंदगी से लेकर, बिग बॉस और आसिम रियाज तक, मैं सभी चीजें देख रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana angry on Sidharth said he should focus on his behavior with girls
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

हिमांशी खुराना ने आगे कहा कि, 'सिद्धार्थ शुक्ला का मेरे बारे में जो भी सोचना वह मेरे लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखता। महिला के साथ सिद्धार्थ के बर्ताव को लेकर हिमांशी ने कहा, सिद्धार्थ को इस बात पर अच्छे से फोकस करना चाहिए कि उन्हें किस तरह लड़कियों के साथ पेश आना चाहिए। उन्हें कोई हक नहीं बनता मेरे रिलेशनशिप के बारे में टिप्पणी करने का। उन्हें लड़कियों के साथ अच्छे और विनम्र तरीके से पेश आना चाहिए। मेरे बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहिए। मेरे लिए आसिम रियाज मायने रखते हैं और उन्होंने शो के दौरान मेरा साथ भी दिया है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana angry on Sidharth said he should focus on his behavior with girls
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे जबकि फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज थे। सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 को फिक्स्ड बताया था। वहीं कई टीवी के सितारों ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर शो की आलोचना की थी। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। शो जीतने के बाद सिद्धार्थ को एक चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट को भी अच्छी खासी रकम दी गई है। बिग बॉस 13 की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की। उनके बाद पहले रनर अप आसिम रियाज थे। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं। रश्मि देसाई टीवी की बड़ी नाम हैं लेकिन उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। इसके बाद आरती सिंह पांचवें नंबर पर थीं। वहीं पारस छाबड़ा छठे नंबर पर थे। 

पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में पहुंची बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट, खाई नींद की गोलियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed