रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आसिम रियाज शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन चुके हैं। दर्शक उनके खेल और रणनीति को काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों आसिम बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शो के अंदर ही हिमांशी और आसिम ने एक-दूसरे से अपने प्यार की इजहार किया। हिमांशी और आसिम के रिश्ते को लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने इन दोनों की क्लास भी लगाई।
Bigg Boss 13: आसिम को मिला फीमेल फैंस का बड़ा सपोर्ट, ट्वीट कर बताया खुदको उनकी गर्लफ्रेंड
वहीं शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर आए विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि आसिम की बाहर गर्लफ्रेंड है और वह हिमांशी के साथ अपना रिश्ता शुरू कर रहा है। आसिम की गर्लफ्रेंड होने की बात कितनी सही और गलत इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। हालांकि विकास गुप्ता की इन बातों को शो के बाहर मौजूद आसिम के भाई उमर रियाज ने पूरी तरह से गलत बताया था, लेकिन विकास गुप्ता के खुलासे से आसिम के खेल पर असर पड़ता दिखा, जिसके चलते आसिम की फीमेल फैंस उनके समर्थन में आ गई हैं।
आसिम की फीमेल फैंस सोशल मीडिया पर #MainBhiAsimKiGF के जरिए आसिम का समर्थन कर रही हैं। कई फैंस ने इस ट्रेंड के साथ खुद को आसिम की गर्लफ्रेंड बताया है। Nikki😼#MainBhiAsimKiGf नाम की फैन ने ट्विटर पर लिखा, आसिम पर ये सभी आरोप झूठे हैं और उनके खिलाफ झूठा अभियान चलाया जा रहा है। दिखा दो हम सभी आसिम के साथ है। Anjali - Asim Girlfriend नाम की फैन ने लिखा, हैल्लो सर (विकास गुप्ता), मैं आसिम की सीक्रेट गर्लफेंड हूं। आपकी हिम्मत कैसे हुई नेशनल टीवी पर मेरे बारे में बात करने की। आपको शर्म आनी चाहिए, मेरी निजी जिंदगी को सार्वजनिक कर दिया। मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही।
Its a voice against fake allegations nd pr campaingn against Asim
Hello sir,
Show them we all there for Asim
No one can stop us @ColorsTV @EndemolShineIND @viacom18 @BiggBoss @Sudhanshu_Vats
So girls lets roar#MainBhiAsimKiGF
Actually I'm Asim's secret girlfriend.
How dare you include me in your conversation at National TV.
Shame on you. Meri personal life ko public bna dia.. mai kisi ko muh dikhane layek ni rhi😭😭😭#MainBhiAsimKiGF
Manidipa (Main Bhi Asim Ki gf) नाम की यूजर ने लिखा, मैं हूं आसिम की असली गर्लफ्रेंड। इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने #MainBhiAsimKiGF के जरिए आसिम का समर्थन किया है। वहीं आपको बता दें कि बिग बॉस 13 से विशाल आदित्य सिंह बेघर हो चुके हैं। विशाल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकती हैं। खास बात है कि फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का घर से जाना किसी एक के खेल पर असर डाल सकता है।
Main hu Asim ki real girlfriend...#MainBhiAsimKiGf Only for all Asim Fangirls!!
See it and enjoy. #MainBhiAsimKiGF @OrmaxMedia @BiggBoss @TeamAsimRiaz @IamAsimRiaz1 pic.twitter.com/sYU3sDBGNF
'बिग बॉस न्यूज' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट के अनुसार अब माहिरा शर्मा घर से बाहर जाएंगी। माहिरा का एविक्शन मिड वीक होगा। यानी कि हफ्ते के बीच में उन्हें घर से बेघर किया जाएगा। इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। माहिरा का एविक्शन 'बिग बॉस' के 19वें हफ्ते में होगा। अगर ये खबर सही साबित होती है कि तो माहिरा का जाना पारस छाबड़ा के खेल पर असर डाल सकता है।
पढ़ें: आज के दिन ही लड़ा गया था सिंहगढ़ का युद्ध, शिवाजी ने कहा था- 'गढ़ आला, पन सिंह गेला'