बिग बॉस के घर में इन दिनों खुलासों का दौर चल रहा है। हर किसी की पोल खुलने में लगी है। सबसे बड़ा खुलासा तो हुआ है अरहान खान के बारे में। अरहान की पोल खुलते ही सभी लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। घरवाले तो घरवाले बाहर वाले भी इन दिनों दिनों अरहान के खिलाफ हो गए हैं ऐसे में रश्मि की पक्की सहेली का इस पर टिप्पणी करना तो लाजिमी था।
2 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना इस वक्त घर से बाहर हैं। ऐसे में अरहान की पोल तो देवोलीना के सामने भी खुली। अब देवोलीना ने भी इस पर टिप्पणी की है। देवोलीना का कहना है, 'मैं अरहान से घर के अंदर ही मिली थी। जब वो दोबारा घर में आए तो मुजे लगा कि वो वाकई में रश्मि को पसंद करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन अब मैं सलमान सर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने अरहान का सच सबके सामने लेकर आया क्योंकि वो फ्रॉड है। और मेरे लिए जो धोखेबाज है वो हमेशा वही रहेगा। अगर मैं रश्मि की जगह होती तो अरहान को कभी माफ नहीं करती।'
3 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
इतना ही नहीं देवोलीना ने आगे कहा कि वो रश्मि के लिए चिंतित हैं और नहीं चाहती कि वो किसी की भावुकता के जाल में फंसे। उन्होंने कहा कि अरहान को लोग रश्मि की वजह से जानते हैं। व्यक्ति जब एक बार किसी से झूठ बोलता है तो वो आगे भी झूठ ही बोलता रहता है।
4 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसके अलावा जब देवोलीना से पूछा गया कि क्या वो शो में वापसी करेंगी? जवाब में देवोलीना ने कहा कि वो अंदर जाएंगी और रश्मि को सलाह देंगी क्योंकि अरहान जैसे लोग ऐसी स्थिति का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को जल्दबाजी में शादी नहीं करनी चाहिए और कहा कि उसे अरहान के साथ आगे बढ़ने से पहले सोचना चाहिए।
5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : twitter
बता दें कि अरहान का सच सामने आने के बाद रश्मि के भाई ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'मैं भी यह जानकर हैरान हूं। मुझे इन चीजों के बारे में कुछ भी पता नहीं था। ये जो कुछ भी हुआ उसने हम लोगों को परेशान कर दिया है। फिलहाल वह घर के अंदर हैं और हम लोगों की दुआएं उनके साथ हैं।'