फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: 'दिल से दिल तक' की अभिनेत्री ने खोला राज, बोलीं- 'सिद्धार्थ को पसंद करती हैं रश्मि देसाई'

Sat, 30 Nov 2019 02:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 30 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dil Se Dil tak actress Vaishnavi Macdonald says Rashami Desai like Siddharth Shukla
Vaishnavi Macdonald, Rashami and Siddharth - फोटो : file photo

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते की असलियत क्या है? यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। यह दोनों 'बिग बॉस' में कभी झगड़ते हुए तो कभी रोमांस करते हुए नजर आते हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते का सच क्या है इसके बारे में दोनों ने अब तक कुछ भी नहीं बताया है।  इस बीच इन दोनों को बेहद करीब से जानने वाली अभिनेत्री और सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन मां ने बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही बताया कि आखिर दोनों के बीच में असली रिश्ता क्या है। 

Bigg Boss 13 Dil Se Dil tak actress Vaishnavi Macdonald says Rashami Desai like Siddharth Shukla
Vaishnavi Macdonald - फोटो : instagram

सीरियल 'दिल से दिल तक' में सिद्धार्थ शुक्ला की मां का किरदार वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने निभाया था। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी ने इन दोनों की असलियत बताई। इंटरव्यू के दौरान वैष्णवी से पूछा गया कि क्या शूटिंग के दौरान कभी सिद्धार्थ और रश्मि को एक दूसरे से सही में रोमांस करते हुए देखा गया? जवाब में वैष्णवी ने कहा- 'उन्होंने सेट पर कभी भी इस तरह से कुछ भी नहीं किया। दोनों की पर्दे पर और पर्दे के पीछे गजब की केमिस्ट्री थी। मुझे लगता है कि रश्मि सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती हैं। हम लोग उनके चेहरे पर वो देख भी सकते हैं

Bigg Boss 13 Dil Se Dil tak actress Vaishnavi Macdonald says Rashami Desai like Siddharth Shukla
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

वैष्णवी से पूछा गया कि क्या दोनों के बीच परेशानियां तब से शुरू हुईं जब रश्मि उन्हें पसंद करने लगीं और सिद्धार्थ के मन में उस तरह की भावनाएं नहीं थी? वैष्णवी ने कहा- 'मुझे भी यही लगता है। रश्मि सिद्धार्थ को पसंद करती हैं लेकिन वह अपने ही दायरे में रहते हैं। हो सकता है कि ये एक तरफा प्यार हो लेकिन मैं कुछ भी कंफर्म नहीं कर सकती।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dil Se Dil tak actress Vaishnavi Macdonald says Rashami Desai like Siddharth Shukla
bigg boss - फोटो : social media

बिग बॉस के 29 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए थे। शो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ, रश्मि के सामने बैठकर उन्हें बड़े प्यार से देखते हैं। उन्हें देखते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, 'आप जैसी लड़की कोई और है ही नहीं'। इसके बाद रश्मि उनसे कहती हैं 'इतना प्यार से देखोगे मुझे, आपके अंदर फीलिंग हैं?' कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते रहते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dil Se Dil tak actress Vaishnavi Macdonald says Rashami Desai like Siddharth Shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

इन दोनों को देखकर शहनाज आसिम से कहती हैं जरूर इन दोनों के बीच पहले कुछ रहा होगा। इसके बाद शहनाज भाऊ से भी यही बात कहती हैं। भाऊ और शहनाज किचन एरिया में आकर डांस करने लगते हैं। तभी सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं- 'देख नहीं रही हम लोग जरूरी बात कर रहे हैं।' 

यह बी पढ़ें- BB13: ये है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के रिश्ते का असली सच, ऑनस्क्रीन मां ने किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed