'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी 'बिग बॉस 13' में पहुंची हैं। 'गोपी बहू' के नाम से मशहूर देवोलीना सीरियल में भले ही बहू के अवतार में दिखीं लेकिन 'बिग बॉस' के घर में वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रीमियर के दिन देवोलीना ने मरून कलर का बैकलेस गाउन पहना था। देवोलीना को देखकर ऐसा लग रहा है वो अपनी बहू की छवि से बाहर आना चाहती हैं। प्रीमियर के दौरान देवोलीना ने कहा भी था कि अब दर्शक 'बेब्स लुक' देखेंगे।
2 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : instagram
'बिग बॉस' में देवोलीना अपने साथ ढेर सारे आउटफिट्स के साथ पहुंची हैं। शो में जाने से पहले देवोलीना ने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम को एक इंटरव्यू दिया। देवोलीना ने कहा कि 'मैं घर में 150 जोड़ी कपड़े लेकर जा रही हूं जो कि नाइट सूट्स, गाउन और दूसरे डिजाइनर के कपड़े हैं। 'बिग बॉस' के घर में इन कपड़ों को पहनने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।'
3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना ने बताया कि 'मैं बहुत ज्यादा मेकअप की शौकीन नहीं हूं लेकिन मैं स्क्रीन पर प्रेजेंटेबल दिखूंगी। मैं अपना लुक सिंपल रखने की कोशिश करूंगी और कम से कम मेकअप करूंगी।' 'बिग बॉस' में जाने की तैयारियों पर देवोलीना ने बताया कि 'मुझे ऐसा लग रहा है कि सभी मेरी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह मेरी जिंदगी का एक अलग पड़ाव है और मैं सबकुछ एंजॉय कर रही हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों के दिलों को भी मैं जीत पाऊं।'
4 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : instagram
'बिग बॉस' सीजन 11 में हिना खान अपनी बहू की इमेज को तोड़ने में कामयाब रहीं। हिना भले ही शो नहीं जीत पाई हों लेकिन वो अपनी ड्रेस और फैशन स्टेटमेंट को लेकर खूब चर्चा में रहीं। उन्होंने पूरे सीजन में एक भी कपड़े रिपीट नहीं किए। हिना का वॉर्डरोब शो के लिए स्पॉन्सर्ड था। वो शो के लिए 105 नाइटसूट लेकर आई थीं। अब देखना होगा कि सीजन 13 में क्या देवोलीना ग्लैमरस लुक से बहू की इमेज तोड़ने में कामयाब रहेंगी या नहीं।
5 of 5
devoleena bhattacharjee
- फोटो : instagram
22 अगस्त 1990 को गुवाहाटी में जन्मीं देवोलीना भट्टाचार्जी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। साल 2011 से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं देवोलीना को पहली बार 'डांस इंडिया डांस' सीजन टू के ऑडिशन में देखा गया था।
बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ सोना चाहता था डायरेक्टर, बोलीं- अपनी उंगली से स्क्रैच...