फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क में विकास ने पलटा खेल, भड़के आसिम बोले- 'रश्मि हाथ टूटा है मुंह नहीं'

Tue, 10 Dec 2019 02:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta become contender Asim Riaz lashes out on Rashami Desai
Asim, Vikas and Rashami - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में विकास गुप्ता की एंट्री के बाद पूरा खेल पलटना तय माना जा रहा था, हुआ भी कुछ ऐसा। सिद्धार्थ और पारस के सीक्रेट रूम में जाने के बाद विकास अब घर में कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसे देखकर घरवाले हैरान रह जाएंगे। 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में घरवाले कैप्टन की दावेदारी के लिए टास्क करेंगे। इस दौरान विकास गुप्ता के एक फैसले से सभी घरवालों का पूरा खेल पलट जाएगा। 

कैप्टन बनने के लिए टास्क में शामिल हुए घरवाले

Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta become contender Asim Riaz lashes out on Rashami Desai
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के नौ दिसंबर का शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। अब इस प्रोमो को 'द खबरी' ने भी ट्विटर पर साझा किया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी घरवाले कैप्टन बनने के लिए टास्क में शामिल हुए। टास्क के मुताबिक सभी घरवालों के नाम का लेटर बॉक्स रखा है। टास्क में घरवालों को एक दूसरे के खत को नष्ट करना होगा। जो खत उन्हें मिल जाएंगे उसे लेटर बॉक्स में डालना होगा। 

विकास बन गए कैप्टन के दावेदार

Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta become contender Asim Riaz lashes out on Rashami Desai
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

प्रोमो में दिखाया गया है कि विकास गुप्ता के हाथ में चिट्ठी होती है। विकास कहते हैं कि 'चिट्ठी देनी है या नहीं इसका फैसला रश्मि देसाई करेंगी।' रश्मि कोई फैसला नहीं ले पातीं। इसके बाद विकास रश्मि से चिट्ठी को लेकर नष्ट कर देते हैं और कहते हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि उसे इसकी कोई जरूरत है।' इसके बाद घरवाले कहते हैं तो आप दावेदार बन गए। जवाब में विकास 'हां' कहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिम ने रश्मि देसाई को बोला- आपका हाथ टूटा है मुंह नहीं

Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta become contender Asim Riaz lashes out on Rashami Desai
Rashami Desai - फोटो : twitter

प्रोमो में दिखाया गया है कि आसिम रश्मि देसाई को सुना रहे हैं। आसिम कहते हैं कि 'आपको कहना चाहिए था कि कोई फर्क नहीं पड़ता, भाऊ आप तोड़ दो। आपका हाथ टूटा है मुंह नहीं।' रश्मि यह सुनकर हैरान रह जाती हैं। वहीं सीक्रेट रूम में पारस कहता है कि 'विकास मस्त कर गया।' विकास गुप्ता की 'बिग बॉस' में इस 'वीकेंड का वार' में आए थे। घर में आए सिर्फ तीन दिन हुए हैं और तीसरे दिन की कैप्टन की दावेदारी पाना अपने आप में बड़ी बात है। 

विज्ञापन

घर में आते ही विकास ने पलटा खेल

Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta become contender Asim Riaz lashes out on Rashami Desai
Vikas Gupta - फोटो : twitter

विकास गुप्ता 'बिग बॉस सीजन 11' में थे। शो के दौरान विकास गुप्ता के खेल की जबरदस्त तारीफ हुई। इसी शो के दौरान उन्हें 'मास्टरमाइंड' का टैग भी मिला। शो में विकास की एंट्री के वक्त सलमान ने कहा था कि 'वह देवोलीना की जगह यानी कि प्रोक्सी की तरह आए हैं।' दर्शक विकास के खेल और रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐस में देखना होगा कि विकास इस खेल को किस तरह मोड़ते हैं हालांकि कैप्टन की दावेदारी हासिल कर उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है। 

कपिल शर्मा के घर में गूंजी किलकारी, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed