फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट, नॉमिनेशन टॉस्क में पसंदीदा लड़के को ऐसे बचाएंगी लड़कियां

Tue, 22 Oct 2019 06:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Oct 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 bigg boss introduce last nomination task before first finale
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस के सीजन 13 का पहला फिनाले जैसे जैसे नज़दीक आ रहा है बिग बॉस के घर में रहना और भी ज्यादा कठिन होता जा रहा है। बीते दिन ही वीकेंड के वार में सलमान ने अबु मलिक को घर से बेघर होने की खबर सुनाई थी। मंगलवार को नॉमीनेशन स्पेशल एपिसोड होगा। बिग बॉस के मेकर्स ने आज रात को आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो के मुताबिक ये सप्ताह और भी मजेदार होगा। बिग बॉस ने एक बड़ा ट्विस्ट शो में डाल दिया है।

Bigg Boss 13 bigg boss introduce last nomination task before first finale
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस में इस हफ्ते रोज़ डे मनाया जायेगा, लेकिन यह रोज़ डे घरवालों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आने वाला है। शो के पहले फिनाले के लिए आखिरी नॉमिनेशन टास्क होगा। टास्क के दौरान गार्डन एरिया में एक बड़ा गुलाब का फूल यानी रोज़ रखा होगा। इस बार इस टास्क के खत्म होने पर कुछ कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जायेंगे। बिग बॉस ने घर के सदस्यों को बचने के लिए भी मौका दिया है।

Bigg Boss 13 bigg boss introduce last nomination task before first finale
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के सारे लोग लिविंग एरिया में सोफे पर बैठे हैं। पारस बिग बॉस के घर से आई चिट्ठी को पढ़कर सुनाते हैं। चिट्ठी के मुताबिक गार्डन में रखे रोज़ की तरफ बज़र बजने के बाद जो लड़का सबसे पहले पहुंचेगा, उसके पास यह हक होगा कि वो किसी एक लड़की को चुने। जिस लड़की को वो रोज़ मिलेगा उसके पास किसी भी लड़के को सीधे सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करने का अधिकार होगा।  
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 bigg boss introduce last nomination task before first finale
bigg boss 13 - फोटो : social media

गार्डन एरिया में लड़कों की तस्वीर वाले स्टैंड भी रखे हैं, जिस लड़की को रोज़ मिलेगा वो लड़के को नॉमिनेट करने के लिए उस लड़के की तस्वीर पर काला पेंट कर देगी। यह प्रक्रिया इसी तरह से चलती जायेगी। आखिरी बज़र बजने के दौरान जिस लड़की के हाथ में रोज़ होगा वो बेघर होने से बच जाएगी और बाकी सारी लड़कियां नॉमीनेट हो जाएंगी, जिन लड़कों की तस्वीरों पर काला पेंट होगा वो भी सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 bigg boss introduce last nomination task before first finale
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

प्रोमो को देखने के बाद लग रहा है कि टास्क के आने के बाद से ही कंटेस्टेंट की हवाइयां उड़ गई हैं। बिग बॉस के मेकर्स इस बार शो को किसी भी हालत में हिट करवाना चाहते हैं। हिट करवाने के लिए शो में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें से शो के चार हफ्तों के बाद ही पहला फिनाले करने की तैयारी है। पहले फिनाले से कुछ ही लोगों को आगे रहने का मौका मिलेगा। आगे रहने वाले लोगों के लिए भी बाकी दो महीने अपनी जगह बचाना भी हर पल मुश्किल होगा।

पढ़ें: रणबीर के साथ शादी का कार्ड वायरल होने की खबर पर जोर से हंसीं आलिया, दिया ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed