बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां कंटेस्टेंट्स को लेकर शो सुर्खियों में था तो वहीं कुछ वक्त पहले ही सलमान खान के एक वायरल वीडियो ने शो को सुर्खियों में ला दिया था। वहीं इन सब के दूसरी ओर बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है और कई नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब हिमांशी खुराना ने खुलासा किया है।
Bigg Boss 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर हिमांशी ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज से दुश्मनी पर कही ये बात
दरअसल पिछले लंबे वक्त से शहनाज गिल की दुश्मन कही जाने वालीं हिमांशी खुराना का नाम बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट सामने आ रहा था। लेकिन अब हिमांशी ने खुद इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात कही है।
हिमांशी ने उनके बिग बॉस में आने को महज एक अफवाह बताया और कहा- पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 13 में आने को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मैं शो में नहीं जा रही हूं। इसके बाद अगले स्लाइड में हिमांशी ने लिखा- सबसे पहले तो ये कि मेरी बिग बॉस टीम के साथ मीटिंग हुई थी, वो मुझे बतौर कंटस्टेंट शो के लिए चाहते थे लेकिन उस वक्त उनके नियम कायदे मेरी उसूलों पर खरे नहीं उतर रहे थे।'
🙏🙏 final announcement Swipe next
A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on
हिमांशी ने आगे कहा- 'अब उनके रूल्स चेंज हुए हैं और अब वो चाहते हैं कि मैं शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करूं लेकिन मेरा शेड्यूल काफी बिजी है। मेरे शूट्स, शोज, एडवरटाइजमेंट और वकेशन सब कुछ पहले से बुक हैं। मेरे बिजी शेड्यूस के कारण मैं शो में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।'
हिमांशी ने शहनाज गिल का बिना नाम लेते हुए लिखा- मीडिया ने उसके (शहनाज) के साथ मेरी स्टोरी पब्लिश की, कि उन्होंने मेरे गाने का मजाक बनाया लेकिन मैंने उस बात को इग्नोर किया क्योंकि वो उनका व्यू प्वाइंट था। मैंने रिवर्ट उनको तब किया जब उन्होंने किसी मीम पेज एडमिन के साथ इंस्टा पर लाइव जाकर मुझे गालियां दी और अपशब्द कहे। उनकी कही हर बात का सबूत सोशल मीडिया पर मौजूद है।'
पढ़ें: पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा, कहा- मैं नहीं चाहती थी...