फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: चालाकी से कैप्टेंसी के दावेदार बने मास्टरमाइंड, देखते ही दो कंटेस्टेंट पर भड़के आसिम

Wed, 11 Dec 2019 03:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 11 Dec 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 BB Post office Captaincy task Asim Riaz lashes out on Rashami Desai Shefali Zariwala
Asim, Shefali and Vikas - फोटो : twitter

'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) में 'बीबी पोस्ट ऑफिस' टास्क के दौरान घरवाले एक दूसरे से भिड़े। इस टास्क में घर को पोस्ट ऑफिस में तब्दील कर दिया गया था। इस टास्क में घरवालों के घर से चिट्ठियां आई थीं। घरवालों को अपने घर से आई चिट्ठियां पढ़ने का मौका मिलेगा या नहीं यह वही तय करेगा जिसके हाथ चिट्ठी लगेगी। ऐसे में जिन घरवालों को चिट्ठियां पढ़ने को मिली वह भावुक हुए तो वहीं जिनको नहीं मिली वह झगड़ा करता दिखे। खास बात है कि इस टास्क में आसिम का शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई से कहासुनी हुई।

Bigg Boss 13 BB Post office Captaincy task Asim Riaz lashes out on Rashami Desai Shefali Zariwala
BB Post Office Task - फोटो : twitter

इस टास्क में 'चिट्ठी आई है' गाना बजते ही 'बिग बॉस' बताएंगे कि किसका 'लेटर बॉक्स' खुलेगा। उसके बाद घरवाले बजर बजते ही उन चिट्ठियों को लेंगे। जिसके हाथ में असली चिट्ठी लगेगी उसे तय करना होगा कि वह चिट्टी पढ़ने के लिए देता है या फिर उसे नष्ट कर कैप्टेंसी का दावेदार बन जाता है। पहली चिट्ठी शहनाज के घर से आई। रश्मि देसाई ने उसे नष्ट कर दिया और वह कैप्टेंसी की दावेदार बन गईं।

Bigg Boss 13 BB Post office Captaincy task Asim Riaz lashes out on Rashami Desai Shefali Zariwala
Rashami Desai - फोटो : twitter

इसके बाद रश्मि देसाई का बॉक्स खोला गया। भाऊ ने रश्मि को चिट्ठी दी जिसे बड़ी चालाकी से विकास गुप्ता ने छीन लिया और नष्ट कर खुद दावेदार बन गए। विकास के दावेदार बनते ही आसिम भड़क उठे। यहां तक कि उन्होंने रश्मि से कहा कि 'आपने भाऊ से क्यों नहीं कहा कि आप इसे नष्ट कर दो। भाऊ दावेदार बन जाते। विकास अभी आया है और दावेदार बन गया। तुम्हारा हाथ टूटा है मुंह नहीं, कुछ तो बोल सकती थीं न तुम।' इसके बाद शेफाली कुछ घरवालों से कहती दिखीं 'मेरी चिट्ठी नष्ट कर दीजिएगा मुझे विकास ने पराग का मैसेज दे दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 BB Post office Captaincy task Asim Riaz lashes out on Rashami Desai Shefali Zariwala
Shefali Zariwala - फोटो : twitter

'बिग बॉस 'ने इससे बाद शेफाली से चिट्ठी नष्ट करने को कहा। शेफाली खूब रोईं और कहा कि 'मैंने अपने दोस्तों के लिए बलिदान दिया।' आसिम और शेफाली का बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद आरती के घर से चिट्ठी आई जो आसिम के हाथ लगी। आरती रोने लगीं और आसिम ने खत उन्हें पढ़ने को दे दिया। इसके बाद भाऊ के घर से चिट्ठी आई और शेफाली ने उसे नष्ट कर दिया। शेफाली के दावेदार बनते ही आसिम ने भाऊ से कहा- 'दोस्ती कहां गई?' भाऊ भी शेफाली से नाराज हुए और कहा कि 'तुम्हें पता है मुझे इसकी जरूरत थी लेकिन तुमने इसे नष्ट कर दिया।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 BB Post office Captaincy task Asim Riaz lashes out on Rashami Desai Shefali Zariwala
Vikas Gupta - फोटो : voot

अभी तक कैप्टेंसी के दावेदार रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और विकास गुप्ता बन चुके हैं। फिलहाल देखना होगा कि और कौन-कौन दावेदार बनता है। पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक सीक्रेट रूम में हैं और वहीं से घरवालों पर नजर बनाएं हुए हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटड हैं।  ये चार लोग सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली हैं। 

Bigg Boss 13: अरहान के रश्मि के सड़क पर आने वाले बयान से भड़के गौरव, अब बताई पूरी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed