बीते दिनों सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और शो की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। यहां तक की आसिम ने तो शो के अंदर हिमांशी को शादी करने के लिए प्रपोज तक कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी नजदीकियां भी देखने को मिली। हालांकि नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करने के लिए सलमान खान ने आसिम और हिमांशी की क्लास लगाई। अब इन दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
Bigg Boss 13: आसिम-हिमांशी के रिश्ते के खिलाफ हुआ परिवार, गायिका की मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर आसिम के परिवार वाले खिलाफ हैं। इस बात की जानकारी हिमांशी खुराना की मैनेजर ने दी है। हिमांशी खुराना की मैनेजर का नाम निधि है। निधि ने आसिम और हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर हैरान कर देने वाला ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आसिम रियाज का पूरा परिवार तो हिमांशी खुराना के भी खिलाफ है। अगर सपोर्ट नहीं कर सकते तो नफरत फैलाने का तो मतलब नहीं। अंदर की बातें किसी को नहीं पता होती, थोड़े टाइम का शो देखकर जज कर लो बस।'
Asim ki puri family to @realhimanshi K b against hai.. Agr support ni kr skte to hate spread Krne ka to mtlb ni.. Andr Ki baatein kisi ko ni pta hoti.. Thode tym ka show Dekh k judge krlo bs.. https://t.co/xKGKA9hMF4
निधि के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिमांशी खुराना हाल ही में बिग बॉस 13 के अंदर आसिम रियाज की कनेक्शन बनकर पहुंची थीं। वहीं घर से बाहर गए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के परिवार से जुड़ा ऐसा कदम उठाया। हिमांशी खुराना जब पहली बार घर से बेघर हुई थीं तो उन्होंने आसिम के बड़े भाई उमर रियाज से मुलाकात की थी। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहीं। इसके बाद हिमांशी चाओ से ब्रेकअप के बाद घर में आईं। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार घर से दोबारा बाहर जाते ही हिमांशी ने उमर रियाज को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
हिमांशी के इस कदम से इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ अनबन जरूर है। इस बात का इशारा हिमांशी ने घर के अंदर भी दिया था जब वो रश्मि से आसिम और अपने बारे में बात कर रही थीं। हिमांशी ने रश्मि से कहा था- 'मैं भी उससे प्यार करती हूं लेकिन आसिम के किसी करीबी ने मुझे उसके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने से मना किया था।' हिमांशी जब घर के अंदर आसिम का कनेक्शन बनकर आई थीं तो आसिम ने उन्हें प्रपोज भी किया था। आसिम के ऐसा करने पर उनके भाई उमर और पिता ने नाराजगी भी जताई थी। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में उमर ने कहा था कि 'हिमांशी जब मुझसे मिली थी तो मैंने उससे कहा था कि आसिम बिल्कुल ठीक खेल रहा है। मैंने उससे यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि तुम उसके साथ रहो जैसे तुम पहले थे। एक दूसरे के लिए भावनाएं होने के बावजूद उन्होंने कभी उस तरह से इसे दिखाया नहीं। ना ही उन्होंने अपनी सीमाएं पार कीं।'
उमर ने आगे कहा था- 'मेरा परिवार चाहता है कि वह उसी लाइन को बनाए रखें क्योंकि अंदर ऐसे लोग हैं जो स्क्रीन पर दिखने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। ये सब स्क्रीन पर अच्छा नहीं लगता। हमारा परिवार बिग बॉस देखता है। दोनों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। मुझे पता था कि हिमांशी को देखते ही वो एक्साइटेड हो जाएगा लेकिन मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि वो शादी के लिए उसे प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाएगा। मुझे लगता है कि वो शादी के लिए बहुत छोटा है लेकिन उसे इस बात का अहसास नहीं है।'
पढ़ें: Bigg Boss 13: आसिम को मिला फीमेल फैंस का बड़ा सपोर्ट, ट्वीट कर बताया खुदको उनकी गर्लफ्रेंड