फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस से बाहर होते ही अरहान ने किए कई खुलासे, रश्मि देसाई के बारे में बोली ये बात

Mon, 18 Nov 2019 11:57 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 arhaan khan says he wants to propose rashmi desai
arhaan khan - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में वाल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अरहान खान इस वीकेंड का वार में घर से बाहर हो गए। अरहान का सफर बिग बॉस के घर में 2 हफ्ते तक ही चल पाया । अब घर से बाहर आने के बाद अरहान ने अंदर की कई बातों का खुलासा किया । साथ ही वो अपने इंटरव्यू में रश्मि देसाई का जिक्र करना भी नहीं भूले । अरहान को रश्मि का खास दोस्त बताया जा रहा है । 
bigg boss 13 arhaan khan says he wants to propose rashmi desai
Arhaan Khan - फोटो : voot
अरहान ने कहा, 'मेरा प्लान काफी बड़ा था । मैं अपने एलिमिनेशन से नाखुश हूं । मेरा सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया । मैं अच्छा खेल रहा था और सही चीज के लिए खड़ा होता था । मैंने सही को सही और गलत को गलत बताया । मैं दूसरी टीम में था लेकिन जब मुझे सिद्धार्थ के साथ टास्क करने को मिला तो वो भी मैंने अच्छे से किया ।'
bigg boss 13 arhaan khan says he wants to propose rashmi desai
rashmi desai arhaan khan - फोटो : social media
'ऐसा पहली बार हुआ होगा जब अच्छा खेलने वाला कोई कंटेस्टेंट जल्दी बेघर हो गया हो । मेरे पास शो के लिए बहुत कुछ था । मेरा गेम, पर्सनल लाइफ और दोस्ती भी लेकिन मुझे ज्यादा समय नहीं मिला ।' जब अरहान से रश्मि और सिद्धार्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रश्मि, सिद्धार्थ को बेवजह निशाना बनाती है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 arhaan khan says he wants to propose rashmi desai
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot
'मैं चाहता था कि रश्मि और सिद्धार्थ अपने फासलों को खत्म करके अच्छे दोस्त बन जाएं । लेकिन मुझे इस चीज के लिए नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली ।' रश्मि के दोबारा बिग बॉस के घर में आने पर अरहान ने कहा, 'मैंने उससे कहा था कि अपना गेम अच्छे से खेले । वो समझदार है । मैंने उससे कहा कि जहां बोलना हो वहीं बोलो । वो अच्छा खेल रही है ।'
विज्ञापन
bigg boss 13 arhaan khan says he wants to propose rashmi desai
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अरहान ने कहा, 'मैं चार-पांच साल से किसी के साथ रिलेशन में था और रश्मि इस बारे में अच्छे से जानती है। हम दोनों एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी लेकिन घर में एक साथ रहने के दौरान मैं उसे और अच्छे से जान पाया । मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया है । मैं उनकी ओर आकर्षित हो रहा था ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed