बिग बॉस का घर यानी कि मसाला। जहां कुछ ना कुछ मसालेदार हमेशा पकता रहता है। लेकिन हम यहां बात खाने-पीने की नहीं कर रहे, हम तो बात कर रहे हैं बिग बॉस के कंटेस्टेंट के बीच पक रही खिचड़ी के बारे में। आज के इस बिग बॉस स्पेशल में हम आपको बताने वाले हैं अरहान का इजहार-ए-इश्क, मधुरिमा-विशाल का फिर हुआ आमना सामना और शेफाली बग्गा ने मांगी शहनाज से माफी।
Bigg Boss 13: अरहान खान करेंगे इजहार-ए-इश्क, मधुरिमा-विशाल होंगे फिर आमने-सामने
अरहान का इजहार-ए-इश्क
बिग बॉस के घर में प्यार के साथ तकरार भी देखी जाती है। ऐसे में इजहार-ए-इश्क तो बनता ही है। शो में अभिनेत्री रश्मि देसाई के खास दोस्त अरहान खान की एक बार फिक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। अपनी एंट्री के बाद अरहान खान रश्मि को प्रपोज करने वाले हैं। शो के आने वाले एपिसोड में अरहान अंगूठी के साथ रश्मि को प्रपोज करते दिखेंगे। रश्मि अचानक से ये सब देख हैरान रह जाती हैं और थोड़ी भावुक भी हो जाती हैं।
शेफाली ने मांगी शहनाज से माफी
सिर्फ अरहान ही नहीं बल्कि शो में शेफाली बग्गा भी एक बार फिर से नजर आने वाली हैं। शेफाली इस दौरान सभी साथी कंटेस्टेंट से बातें करेंगी लेकिन कोई उनकी बातों पर ध्यान ही नहीं देता। ऐसा इसलिए क्योंकि बिग बॉस ने सबी घरवालों को एक टास्क दिया है। इस टास्क के तहत घरवालों को बिग बॉस के आदेश का पालन करते हुए सभी बाहर से आए हुए सदस्यों को अनदेखा करना होगा। ऐसे में सबी ने शेफाली को भी अनदेका किया। लेकिन शहनाज और पारस टास्क के दौरान भावुक हो गए और शेफाली को गले लगा लिया। तो वहीं जाते-जाते शेफाली ने भी शहनाज से माफी मांगी।
मधुरिमा-विशाल फिर आमने-सामने
जहां एक तरफ घर में दो पुराने सदस्य पहुंचे। तो वहीं दूसरी तरफ घर में एक नए सदस्य की एंट्री भी हुई। ये नई सदस्य हैं मधुरिमा तुली। मधुरिमा तुली शो के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह की पूर्व प्रेमिका हैं। जिनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। विशाल और मधुरिमा को इससे पहले 'नच बलिए' में भी देखा गया था। यहां दोनों हमेशा अपने झगड़े की वजह से सुर्खियों में बने रहते थे। अब बिग बॉस में भी दोनों के बीच काफी वाद-विवाद देखने को मिलेगा।
माहिरा विशाल का हुआ झगड़ा
हफ्ते भर की छोटी-छोटी नोक-झोंक अब एक बड़े झगड़े का रूप लेने वाली है। आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में काफी धमाका देखने को मिलेगा। माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह के बीच का झगड़ा इस बार एंटरटेनमेंट का डबल डोज साबित होगा। बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में माहिरा दिखाएंगी विशाल को एटिट्यूड तो विशाल करेंगे माहिरा की बोलती बंद।