फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड और हिमांशी में से चुनना था कैप्टन, आरती के फैसले पर भड़के घरवाले

Fri, 08 Nov 2019 06:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 08 Nov 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh make Shefali Zariwala new captain instead of Himanshi Khurana
Himanshi Khurana, Shefali Zariwala and Aarti - फोटो : file photo

'बिग बॉस' सीजन 13 (Bigg Boss 13) का नया प्रोमो वीडियो आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में घर के नए कैप्टन के चुनाव की प्रक्रिया दिखाई गई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैप्टन बनने की दावेदार हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) हैं। इन दोनों में नए कैप्टन का चुनाव वोटिंग प्रकिया द्वारा हो रहा है। हालांकि आखिर में कुछ ऐसा हो जाता है कि अंतिम फैसला घर की पूर्व कप्तान आरती सिंह (Aarti Singh) को ही लेना पड़ता है। 

Bigg Boss 13 Aarti Singh make Shefali Zariwala new captain instead of Himanshi Khurana
Aism Riaz - फोटो : twitter

इस वीडियो को कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'घर के कप्तान बनने की प्रक्रिया का निकला एक समान नतीजा। हिमांशी और शेफाली में से आरती किसे चुनेंगी अगली कप्तान?'वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस विजेता टीम के कप्तान आसिम से कप्तान बनने के दो दावेदारों के नाम के बारे में पूछते हैं। 

Bigg Boss 13 Aarti Singh make Shefali Zariwala new captain instead of Himanshi Khurana
Himanshi and Shefali - फोटो : twitter

आसिम अपनी ही टीम के दो साथी हिमांशी और शेफाली का नाम लेते हैं। इस टास्क में सभी घरवालों को बारी बारी से आना होगा और जिसे कैप्टन नहीं बनाना चाहते उसके चेहरे पर रिजेक्टेड का स्टैंप लगाना होगा। टास्क के बाद दोनों के चेहरे पर बराबर स्टैंप नजर आते हैं। इसके बाद 'बिग बॉस' आरती से आखिरी फैसला लेने को कहते हैं। प्रोमो में तो नहीं दिखाया गया है कि कौन घर का अगला कप्तान होगा लेकिन शो से जुड़ी जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने इसका खुलासा कर दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh make Shefali Zariwala new captain instead of Himanshi Khurana
Tehseen, Siddharth and Arhaan - फोटो : file photo

'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक आरती सिंह ने नया कप्तान शेफाली जरीवाला को चुना। खास बात है कि शेफाली कई साल पहले सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद शो में आने से पहले किया था। आपको बता दें, शेफाली जरीवाला घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटड हैं। शेफाली सहित सात सदस्य हैं। इन सात सदस्यों में शेफाली के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, अरहान खान और तहसीन पूनावाला हैं। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh make Shefali Zariwala new captain instead of Himanshi Khurana
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार नॉमिनेटड सदस्यों में सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इन आंकड़ों पर गौरफरमाएं तो सबसे ज्यादा कम वोट तहसीन पूनावाला और उसके बाद अरहान खान को मिले हैं। ऐसे में अगर दो कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएंगे तो उसमें तहसीन के अलावा अरहान हो सकते हैं। इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें- कानूनी पचड़े में फंसा श्वेता तिवारी का सीरियल, शो से कपिल ले सकते हैं छुट्टी, ये हैं टीवी की 5 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed