रियलिटी शो बिग बॉस 13 का पिछला हफ्ता काफी शोरगुल और चर्चित रहा। बीते हफ्ते, कभी एक समय गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड रहे रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। इस झगड़े में ना केवल बिग बॉस 13 के घर में मौजूद अन्य सदस्य भी शामिल हो गए बल्कि रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने एक-दूसरे पर निजी टिप्पणियां भी कीं। वहीं इन दोनों के बीच की लड़ाई को सलमान खान ने वीकेंड का वार में काफी सुलझाने की कोशिश की।
Bigg Boss 13: रश्मि की निजी जिंदगी पर शो में फिर हुआ हंगामा, सिद्धार्थ के साथ रिश्ते पर हुई ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक बार फिर से रश्मि देसाई की निजी जिंदगी को लेकर बिग बॉस के घर में हंगामा हो गया है। कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में रश्मि देसाई शो में मौजूद अपने वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान को सिद्धार्थ शुक्ला के उस फोन कॉल के बारे में बता रही होती हैं जब उनका सिद्धार्थ से ब्रेकअप हुआ था। प्रोमो में रश्मि कहती हैं, 'मुझे आज भी याद है जब इसने (सिद्धार्थ शुक्ला) मुझे फोन कॉल किया थे, हमारी बहुत गंदी बातचीत हुई थी।'
इसके बाद रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में मौजूद अन्य महिला कंटेस्टेंट्स पर बात करते हुए आरती का जिक्र करने लगती हैं और कहती हैं कि. 'मेरी बारी में कोई तो कोई भी सपोर्ट में नहीं खड़ा था, आरती तक मुंह बंद करते बैठी रही और मैं इस वजह से हैरान रह गई। आरती ने जो किया वो बहुत गलत किया। महिला के तौर पर आप कितने गंदे दोस्त हो, आपकी दोस्ती सिर्फ नाम की है।' इसके बाद रश्मि देसाई आरती सिंह से बात करते हुए कहती हैं कि, 'कल जब बात हुई थी तो तूने क्यों नहीं बोला कि जैसा वो (सिद्धार्थ शुक्ला) बता रहा है वैसा नहीं है।'
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद आरती जवाब में कहती हैं कि, 'मुझे यहां तेरा और सिद्धार्थ का अतीत नहीं निकालना हैं। तू अपना सच खुद नहीं बता सकती।' इसके बाद आरती रश्मि देसाई पर चीखते हुए कहती हैं कि, 'तुम दोनों का क्या रिश्ता था क्या नहीं मुझे इन सभी चीजों को ना ही जानना है ना ही इसमें घुसना है। मुझे तो पता बहुत कुछ है लेकिन मैं इन सब चीजों पर बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि ये तेरी निजी जिंदगी है।'
प्रोमो के अगले सीन में आरती सिद्धार्थ शुक्ला से बात करते बुए कहती हैं कि, 'मैं चीजे नहीं बोल रही हूं क्योंकि मैंने हमेशा कोशिश की है कि रश्मि की निजी जिंदगी यहां ना निकले, मेरे दो दोस्त इससे जुड़े हुए हैं।' सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि रश्मि और सिद्धार्थ का काफी लंबा रिलेशनशिप रहा था। इन दोनों ने शो 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में आते ही रश्मि की जिंदगी के बारे में हुए ये चार खुलासे, एक सच अभी भी छिपा है