बिग बॉस के सीजन 12 में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन हुआ। नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया गया। जिसमें दोस्ती की परीक्षा ली गई। बिग बॉस में समय-समय पर एक कंटेस्टेंट का नाम लिया गया। उसे घर के अंदर बनाए गए अलादीन के चिराग के पास जाना था। जहां जिन्न कंटेस्टेंट से एक डिमांड करता है और उसे पूरा करना था।
बिग बॉस 12: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 3 कंटेस्टेंट, क्यों कुर्बानी देने से पीछे हटीं दीपिका
टास्क में सबसे पहले दीपक को बुलाया गया। उन्हें कहा जाता है कि करणवीर से उनकी बेटी का डॉल नष्ट करने के लिए कहें। दीपक की बात सुनकर पहले तो करणवीर इमोशनल हो जाते हैं और आखिरकार दीपक के लिए अपनी बेटी का दिया हुआ डॉल दे देते हैं। इस तरह दीपक नॉमिनेशन से बच जाते हैं।
दीपक के बाद बिग बॉस ने सोमी का नाम लिया। सोमी से जिन्न कहते हैं कि उनके लिए अगर रोहित पूरे सीजन के लिए खुद को नॉमिनेट कर दें तो वो बच जाएंगी। ऐसे में रोहित, सोमी के लिए खुद को नॉमिनेट करने से मना कर देते हैं। जिसके बाद सोमी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गईं।
सोमी के बाद रोहित को टास्क दिया गया। रोहित को जिन्न ने बताया कि अगर दीपक अपनी फैमिली की फोटो को नष्ट कर दें तो वो नॉमिनेट होने से बच जाएंगे। दीपक तस्वीर तो लेकर आते हैं लेकिन उसे नष्ट नहीं करते हैं, जिसके बाद रोहित भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए।
Breaking #Nominations
— The Khabri (@TheKhbri) December 11, 2018
No name was added to the list Today
All HMs did what they were asked to do.
Only #Rohit #Somi and #KV are nominated now https://t.co/FTgd338hNe