'बिग बॉस सीजन 12' दीपिका कक्कड़ जीत चुकी हैं। श्रीसंथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि दीपक ठाकुर पहले ही 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो चुके थे। दीपिका कक्कड़ के शो जीतते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है तो वहीं 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। दीपिका के जीतते ही शिल्पा शिंदे ने एक के बाद एक ट्वीट किए और दीपिका कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई।
दीपिका के शो जीतते ही शिल्पा शिंदे ने निकाली भड़ास, बोलीं- 'मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शिंदे ने ट्वीट किया - 'आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई।'
Aajkal sabhi product banavati aate Hain.. yaha Tak makkhi maarne ke bhi..
Suna Hain show ke makers ne bhi milavati product ko promote karna shuru Kar Diya..
Makkhi pura season bhunbhunati rahi aakhir main Makkhi Jeet gayi
Isliye trophy bhi break ho gai !!!
शिल्पा यही नहीं रुकीं उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया - 'दीपिका को पता चलेगा इतना रोने के बाद भी शो फ्लॉप था। बेचारी कोई बात नहीं। खिलौना पकड़ा दिया।' शो के दौरान भी जब शिल्पा शिंदे घरवालों से मिलने आई थीं तो उन्होंने श्रीसंथ को सपोर्ट किया था। दीपिका कक्कड़ के शो जीतने के बाद शिल्पा लगातार ट्वीट करके दीपिका पर निशाना साध रही हैं।
Deepika ko pata chalega Itna rone ke baad bhi show flop thaa...😳😭😭😭
bichari 😜 koi baat nahi ..
khilona pakada diya 😂😂🤣
'बिग बॉस सीजन 12' खत्म होते ही दीपक के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अगले साल के प्लान के बारे में दीपक ने बताया कि अब वो कलर्स के ही शो 'खतरों के खिलाड़ी' करने वाले हैं। निश्चित रूप से 'बिग बॉस' के बाद दीपक के हाथ यह बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। ऐसे में वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में दिखेंगे। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' अगले साल 5 जनवरी से शुरू होगा। जिसे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।
दीपक ठाकुर ने फिनाले में सोमी खान के साथ रोमांटिक गाने ओ रे पिया रे पर डांस किया। दीपक ठाकुर ने यह गाना खुद गाया। इस गाने के दौरान दीपक ठाकुर और सोमी खान की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिली। बता दें कि शो के दौरान दीपक कई बार सोमी के सामने अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।