{"_id":"5c29b310bdec2256c333e6fe","slug":"bigg-boss-12-salman-khan-wants-children-without-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: सलमान खान ने कर ली बच्चे की प्लानिंग, शादी के सवाल पर बोले- 'मुझे नहीं करनी'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: सलमान खान ने कर ली बच्चे की प्लानिंग, शादी के सवाल पर बोले- 'मुझे नहीं करनी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 का फिनाले आखिरकार 15 हफ्तों बाद 30 दिसंबर को हुआ। ससुराल सिमर का सीरियल की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 12 का खिताब अपने नाम किया। विनर के नाम के ऐलान से पहले सलमान खान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान कॉमेडियन भारती सिंह भी पहुंचीं। अब जहां भारती हों वहां मस्ती और मजाक ना हो, ऐसा हो सकता है क्या।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
शो के बीच में पहुंचीं भारती सिंह कहती हैं कि 'आपको मेरी जैसी सुंदर, सुशील लड़की नहीं मिलेगी। हम दोनों ही कलर्स के शो से खूब पैसे कमा रहे हैं ऐसे में हमें एक हो जाना चाहिए। आपकी वजह से ही मुझे यहां बार-बार बुलाया जाता है। इस वक्त इंडस्ट्री में शादियों की जैसी बाढ़ आई हुई है। ऐसे में आपको भी शादी कर लेनी चाहिए।'
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
सलमान से शादी की रिक्वेस्ट करते हुए भारती कहती हैं कि 'दूसरों के बच्चों को क्यों प्रमोट कर रहे हैं, हम अपने बच्चे पैदा करते हैं और उन्हें लॉन्च करेंगे। फर्स्ट टाइम भारती और सलमान का बच्चा- चुन्नू। मैं दावे के साथ कह सकती हूं हमारा बच्चा तैमूर से भी ज्यादा क्यूट होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
भारती की बात सुनकर सलमान कहते हैं कि लेकिन 'मैंने कब कहा कि मुझे शादी करनी है।' तब भारती उन्हें याद दिलाते हुए कहती हैं कि 'जब सिम्बा के प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी आए थे तो उन्होंने ही तो कहा था कि आपको सुंदर, सुशील, टिकाऊ लड़की चाहिए। मैं 11 साल से टीवी पर टिकी हुई हूं मेरे से ज्यादा टिकाऊ कौन है।'
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
भारती, सलमान से कहती हैं कि 'आखिर दुनिया को क्यों नहीं कह देते कि आप मुझसे प्यार करते हैं।' सलमान खान कहते हैं कि 'प्यार तो मैं तुमसे बहुत करता हूं।' इसके बाद सलमान और भारती सिंह ने एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।