बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हफ्ते के आखिर में सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। बिग बॉस के आदेश की अवहेलना की वजह से सलमान ने शिवाशीष को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं दूसरी ओर एक्टर करणवीर पर भी जमकर गुस्सा निकाला लेकिन इसके पीछे करणवीर नहीं बल्कि कोई और रहा।
2 of 6
bigg boss 12
- फोटो : voot
दरअसल, शो में करणवीर का मजाक बनाने की वजह से उनकी पत्नी टीजे ने एक ओपन लेटर लिखकर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। टीजे के इस तरह ओपन लेटर लिखने की वजह से सलमान खान ने करणवीर पर गुस्सा निकाला। सलमान खान ने करणवीर से कहा कि 'एक खेल घर के अंदर हो रहा है तो एक खेल घर के बाहर हो रहा है।'
3 of 6
bigg boss 12
- फोटो : voot
सलमान खान, करणवीर से कहते हैं कि 'शो में मैं जो भी कहता हूं कि क्या उससे आपको बुरा लगता है। टीजे को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है कि मैं आपसे इस तरह बात करता हूं। मैं इस बात को उतना महत्व देना नहीं चाहता हूं लेकिन मैं आपको काफी समय से जानता हूं इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको बता दूं।'
4 of 6
bigg boss 12
- फोटो : voot
सलमान खान की बातें सुनकर करणवीर उनसे मांफी मांगते हैं और कहते हैं 'मैं हमेशा आपकी तारीफ करता हूं। आप जिस तरह से शो में ह्मयूर प्रस्तुत करते हैं वह कमाल है।' सलमान खान कहते हैं कि 'आपको भी अगर ऐसा लगता है तो मैं आपसे कनेक्ट नहीं होऊंगा। आज ओपन लेटर आया है कल क्लोज लेटर आएगा।' इसके बाद सलमान सोमी से बात करने लग जाते हैं।
5 of 6
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
बाद में करणवीर कैमरे पर रोते हुए टीजे को संबोधित करते हैं कि 'तुमने ऐसा क्यों किया? तुम्हें पता है कि सलमान खान और सलीम खान से हमारे रिश्ते कैसे हैं? मुझे इस बारे में सफाई चाहिए। मैं जैसा हूं वैसा हूं।' उन्होंने बिग बॉस से टीजे से बात कराने की भी रिक्वेस्ट की।