'बिग बॉस' के घर में इस बार सेलिब्रिटीज के साथ आम आदमी भी हिस्सा लेने आए हैं। घर में इस वक्त 6 जोड़ियां और 5 सिंगल हैं। वैसे तो 'बिग बॉस' के घर में जो भी कुछ होता है वह सब दर्शक देख ही लेते हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो शायद आपने नहीं देखा होगा। शो के दौरान मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे दीपिका को कुछ ऐसी निजी बात बताती हैं जिसे जानकर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
2 of 5
neha and dipika bigg boss
इस वीडियो को कलर्स के VOOT ऐप पर 'अनसीन अनदेखा' में दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि टेलीविजन एक्ट्रेस नेहा पेंडसे दीपिका कक्कड़ के साथ अपनी निजी बातें शेयर कर रही हैं। नेहा दीपिका से अपने सोने के तरीके को लेकर बात करती हैं।
3 of 5
neha and dipika in bigg boss
नेहा पेंडसे दीपिका से एक किस्सा साझा करते हुए कहती हैं - 'तुमने देखा होगा जब मैं सोती हूं तो बेड पर उत्तेजित हो जाती हूं।' इस वीडियो में नेहा दीपिका को अपनी बात को समझाने के लिए सोने के तरीके को करके भी दिखाती हैं। नेहा कहती हैं कि जब वह सो के उठती हैं तो पूरा बेड बिखर जाता है। कभी चादर उधर पड़ी रहती है तो कभी कुछ और। सोते वक्त भी दिमाग एक जगह नहीं रहता, कुछ न कुछ चलता ही रहता है।
4 of 5
Srishty Rode in bigg boss
नेहा कहती हैं कि उन्हें बहुत शर्म भी आती हैं क्योंकि सबको पता चल गया है कि मैं कैसे सोती हूं। तभी दीपिका कहती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है किनारे का बेड है तो कोई नहीं देख रहा। आपको बता दें, शो के दौरान दीपिका कक्कड़ और नेहा पेंडसे एक साथ काफी समय बिताते हुए देखे जा रहे हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस' के एक एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे कहती हुई भी दिखाई दीं कि मैं अकेले पड़ गई हूं। करणवीर और श्रीसंथ साथ हो गए हैं और दीपिका और नेहा एक साथ।
5 of 5
dipika kakar and neha pendse
आपको बता दें, इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' से बेघर नहीं हुआ है। इस बार दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे के अलावा जोड़ियों में शिवाशीष-सौरभ, कृति-रोशमी, सबा-सोमी नॉमिनेट हुए थे। दीपिका और सृष्टि के सुरक्षित होने की बात तो सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' के पहले दिन ही कह दी थी। जबकि बाकी जोड़ियों के किस्मत का फैसला 'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन होना था। हालांकि 'बिग बॉस' ने इस हफ्ते सभी को सुरक्षित कर दिया है।