नेहा पेंडसे बिग बॉस से बाहर आ चुकी हैं। नेहा के साथ घर से बेघर होने के लिए करणवीर बोहरा नॉमिनेट थे जबकि श्रीसंथ को पहले ही घर से निकालकर सीक्रेट रूम भेज दिया गया था। घर से बाहर निकलते ही नेहा ने घरवालों के कई राज खोले हैं। शो से बाहर आते ही नेहा पेंडसे ने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया लेकिन मां ने फोन पर ही नेहा से ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर नेहा हैरान रह गईं।
दरअसल, नेहा पेंडसे की मां 'बिग बॉस' की बड़ी फैन हैं। नेहा अपनी मां के कहने पर ही 'बिग बॉस सीजन 12' का हिस्सा बनीं। ऐसे में नेहा के इतनी जल्दी बाहर आ जाने से उनकी मां उनसे बेहद नाराज दिखीं। यहां तक कि उन्होंने नेहा से फोन पर इस तरह से बात की जिसकी नेहा को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।
नेहा पेंडसे ने घर से बाहर आते ही अपनी मां को फोन किया। नेहा ने इंटरव्यू के दौरान कहा - 'मेरा फोन मां के पास था इसलिए दूसरे नंबर से फोन किया। मुझे लगा मां बहुत खुश होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मां ने उठाते ही कहा - तुम घर से बाहर कैसे निकल गईं? तुमने यह क्या कर दिया? नेहा ने कहा - मैंने कहा मेरी आवाज सुनकर खुशी नहीं हो रही क्या। मेरी बात सुनने से पहले ही वह बस यही कह रही थीं कि तुम निकली क्यों?'
नेहा ने आगे कहा - 'मेरे बाहर निकलने से उन्हें बहुत दुख हुआ है। वह बहुत अपसेट हैं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस बात का दुख है। नेहा ने कहा वह दोबारा घर में जाना चाहती हैं।' बाहर निकलते ही नेहा ने हर एक कंटेस्टेंट को अपने निशाने पर लिया है फिर चाहे वह श्रीसंथ हो या फिर दीपिका कक्कड़। नेहा ने दीपिका के बारे में कहा कि 'घर में मैं दीपिका के सबसे करीब थी लेकिन बिग बॉस के घर में रहते हुए एक बात तो मैंने सीखी कि आंख बंद कर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।'
नेहा पेंडसे ने कहा कि 'मैं दीपिका को बहुत प्यार करती हूं शायद इसलिए उनको मैं पहचान नहीं सकीं। घर में सब उन्हें डबल फेस कहते थे लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी उनके बारे में ऐसी ही बातें सुनीं। अब मुझे लग रहा है कि दीपिका को मैं पहचान नहीं सकीं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा को घर से बाहर करने की एक वजह उनकी भारी भरकम फीस है। नेहा हफ्ते का 20 लाख चार्ज कर रही थीं मगर वह घर में ऐसा कुछ भी करती नहीं दिख रही थी जिससे मेकर्स उन्हें और पैसा दे सके इसलिए शो मेकर्स ने नेहा की कमजोर परफॉर्मेंस देख यह फैसला लिया है।