बिग बॉस 12 में 38वें दिन पोल्ट्री टास्क का दूसरा पड़ाव शुरू हुआ। यह एक लक्जरी बजट टास्क है जिसमें जीतने वाला कंटेस्टेंट कैप्टेंसी का हकदार हो जाएगा। टास्क के दूसरे पड़ाव में दीपक और सबा ही बचे हैं। एक-एक कर सभी घरवाले इस टास्क में ढेर हो बाहर हो गए हैं।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : colors
बता दें कि टास्क के दौरान दीपक ने सबसे ज्यादा अंडे हासिल कर सभी को टास्क से बाहर कर डाला। वहीं, सुरभि ने धोखे से उर्वशी को भी कैप्टेन नहीं बनने की रेस से निकाल दिया। लेकिन अंत में दीपक और सबा ही टास्क में बचे हैं। ऐसे में अब कल के एपिसोड में घर का नया कैप्टन नये टास्क के जीतने पर चुना जाएगा।
इसके बाद बात करते हैं सोमी खान की। सोमी खान के रोने की वजह कोई और नहीं बल्कि कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर बने। अंडा लेकर उसे बेचना और फिर अपने विरोधी कंटेस्टेंट का फोटो कुचलकर उसे इस हफ्ते की कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर करना ही पोल्ट्री टास्क का असल मकसद है। ऐसे में दीपक ने उर्वशी को बचाते हुए सोमी को इस रेस से बाहर कर दिया जिसके बाद वह दीपक को दगाबाज बता रोने लगती हैं।
शो में पहली बार नहीं बल्कि कई बार कॉमनर जोड़ी दीपक-उर्वशी के बीच नोकझोक देखने को मिली। दरअसल, दीपक का कहना है कि उर्वशी अगरकैप्टन बनना चाहती हैं तो उन्हें घर में सबसे बनानी पड़ेगी, लेकिन उर्वशी ने साफ कह दिया कि वह दूसरों की तरह नहीं हैं जो काम के लिए गधे को बाप बनाए। बस फिर क्या था दोनों में इतनी अनबन हुई कि उर्वशी ने बोतल जमीन में फेंककर मारी। दीपक ने भी वही बोतल उठाई और जमीन में जोर से फेंक कर मारी।
बता दें कि करणवीर पहली बार घर में रोते हुए नजर आए। टास्क के दौरान उन्हें सबसे पहले तो सुरभि ने जी भरकर चिढ़ाया उसके बाद दीपिका ने उन्हें श्रीसंथ को लेकर फब्तियां कसना शुरू किया। ऐसे में खुद को घर में अकेला महसूस कर करणवीर अंदर ही अंदर टूट गए।