सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 12 लगातार सुर्खियां बटोरने में कामयाब साबित हो रहा है। ऐसे में घर में एक से एक कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है तो वहीं, बिग बॉस के फैन्स की नजर सिर्फ और सिर्फ अनूप जलोटा और जसलीन पर टिकी हुई हैं। जब से शो का 12 वां सीजन शूरू हुआ है तब से सोशल मीडिया पर लोगों ने अनूप और जसलीन की जोड़ी को ट्रोल करना शूरू कर दिया है..ऐसे में शो में जसलीन ने अनूप संग बेड शेयर करने को लेकर यह बड़ी बात कही है..
बता दें कि मशहूर सिंगर अनूप जलोटा खुद से 37 साल छोटी लड़की जसलीन संग पिछले तीन साल अफेयर में हैं। लेकिन दोनों ने इस बात का खुलासा बिग बॉस के प्रीमियर में किया जहां यह सब जानने के बाद सलमान के साथ-साथ सबकी आंखें खुली की खुली रह गई और वहीं सोशल मीडिया पर तो जैसे लोगों को इनके रिश्ते से इतना बड़ा झटका लगा कि रातभर इस जोड़ी के बारे में अनाप-शनाप कमेंट्स करते रहे।
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ क्योंकि घर में जाने के बाद भी बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनके रिश्ते के बारे में पूछ-पूछ कर दोनों के नाक में दम कर दिया था। बता दें कि जसलीन ने अनूप संग बेड शेयर करने से इंकार कर दिया है। जसलीन ने घर में सिंगल बेड को चुना और अनूप ने भी जसलीन के बगल वाले बेड लेने के भरसक प्रयास किए।
लेकिन जसलीन के अगल-बगल के दोनों बेड पहले ही घिर चुके हैं तो इसपर अनूप ने कहा कि तो 'मैं दूर हो गया हम खुले में सोएंगे? इसके जवाब में जसलीन ने कहा कि 'आप वेट करो अभी आपको पार्टनर मिल जाएगा कोई।'
बता दें कि जसलीन के पिता केसर मथारू से जब उनकी बेटी के इस खुलासे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'जब तक मेैं अपनी बेटी से मिलकर इस बारे में पूरी बात नहीं कर लेता तब तक मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, मेरी बेटी एक प्रोफेशनल सिंगर है जिसने बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर्स के साथ गाना गाया है।'