बिग बॉस 12 के घर 67वें दिन बड़ा हंगामा देखने को मिला। घर में अब बात-बात पर बड़ी जंग छिड़ जाती है। ऐसे में घर में जाने-माने न्यूज चैनल की एंकर शो में पहुंची। जिन्होंने घरवालों को एक टास्क दे डाला। इस टास्क में सुरभि और दीपक रिपोर्टर हैं जिन्हें घर में से कोई ना कोई ब्रेकिंग न्यूज ढूंढनी थी। टास्क के दौरान जसलीन और सोमी खान ने बड़ी जंग देखने को मिली।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
शो में जसलीन और सोमी बुरी तरह भिड़ती नजर आईं। बता दें कि सोमी घरवालों के सामने जसलीन के चरित्र पर उंगली उठाती दिखीं। ऐसे में जसलीन ने सोमी पर पलटवार करते हुए कहा उसका कोई वजूद नहीं है और हैप्पी क्लब की बदौलत वह शो में टिकी हुई हैं। वहीं, दीपिका ने इस लड़ाई को रोकने की बहुत कोशिश की। वहीं दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दिलचस्प यह रहा कि सुरभि ने एक रिपोर्टर के तौर पर हर एक चीज को दर्शकों के पास पहुंचाने की पूरी कोशिश की।
वहीं, शो में श्वेता सिंह ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान श्रीसंथ ने भी रिपोर्टर और कैप्टेंसी की दावेदार सुरभि से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया भी शेयर किया। दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था।
एक मैच के दौरान श्रीसंथ रोने लगे जिससे नाराज हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के बाद श्रीसंथ फील्ड पर ही रोने लगे। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। उन्होंने इसे अपने करियर की बड़ी भूल बताई थी।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।