'बिग बॉस सीजन 12' में दीपक ठाकुर के अलावा दीपिका कक्कड़ को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यह दोनों ही इस खेल को न केवल दिमाग बल्कि अच्छी प्लानिंग के साथ खेल रहे हैं। शो के दौरान कई बार जोड़ियों और सिंगल दीपिका को 'बिग बॉस' का मजबूत कंटेस्टेंट भी कह चुके हैं। हाल ही में हुए 'लग्जरी बजट टास्क' में कुछ ऐसा हुआ जिससे दीपिका कक्कड़ की हिम्मत टूट गई और वह घरवालों के सामने फूट फूट कर रो पड़ीं।
दरअसल, 'लग्जरी बजट टास्क' के दूसरे दिन सेलिब्रिटी की बारी थी कि वह समुद्री लुटेरों से सुनहरी रिंग को हासिल करें। सिंगल टीम ने सबसे पहले सोमी खान को अपना निशाना बनाया। सोमी को कुर्सी से हटाने के लिए सिंगल टीम में सबसे पहले करणवीर और नेहा गए। इसके बाद करणवीर के बदले दीपिका गईं।
सोमी को टॉर्चर करता हुए देख उनकी बहन सबा और कृति भड़क उठीं। सोमी इस कदर परेशान हो गईं कि उन्होंने हार मान ली। यानी कि पहली रिंग सिंगल को जल्दी मिली गई। टास्क के दौरान सबा दीपिका को अपशब्द तक कहने लगीं। इसके बाद जसलीन आईं और उन्होंने भी हार मानकर रिंग दे दी। इसके साथ ही दीपिका को सबसे निर्दयी कहा।
जोड़ियों के बार बार ताना सुनकर दीपिका नीचे उतरी और रोने लगीं। इसके बाद शिवाशीष कुर्सी पर बैठे और रिंग हासिल कर ली। इसके बाद उर्वशी कुर्सी पर आईं और उन्होंने अवधि पूरे होने तक टास्क किया। टास्क के आखिरी तक दोनों टीम के पास 2-2 रिंग थीं लेकिन बाद में कुर्सी पर बैठने की अवधि के आधार पर सिंगल टीम इस टास्क को जीत गई।
इस टास्क के बाद सभी जोड़ियां दीपिका की बुराई करती दिखीं और उनके बारे में अपशब्द भी कहे। घरवालों के लगातार ताना सुनने के बाद दीपिका अकेले में रोने लगीं। सृष्टि से दीपिका ने कहा बेवजह यह लोग मुझे टार्गेट कर रहे हैं। तभी सृष्टि कहती हैं कि पता है ना क्यों कर रहे हैं ऐसा। पहला तुम सेलिब्रिटी हो और दूसरा तुम्हें पता है। उन्हें पता है कि तुम मजबूत दावेदार हो इसलिए वह यह सब करेंगे। तभी नेहा आ जाती हैं और दोनों दीपिका को चुप कराते हैं।