बिग बॉस में 67वें दिन बहुत ही हंगामा देखने को मिला और इसी हंगामे के बीच घर को नया कैप्टन भी मिल गया। सुरभि राणा इस हफ्ते घर की कमान संभालती नजर आएंगी। बीते एपिसोड में ब्रेकिंग न्यूज टास्क में सुरभि ने दीपक को हराकर कैप्टेंसी का ताज अपने नाम किया। इसके बाद बिग बॉस ने सुरभि को घर से तीन कंटेस्टेंट को चुनने को कहा जो कालकोठरी की सजा के लायक हैं। ऐसे में सुरभि के नाम लेते ही घर में फिर हुआ बड़ा बवाल..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि पहले सुरभि ने जेल के लिए टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे और दीपिका कक्कड़ का नाम लिया। इसके बाद बिग बॉस ने उनसे तीसरे कंटेस्टेंट का नाम पूछा तो इस पर सुरभि ने मेघा धाडे का नाम लिया। गौरतलब है कि मेघा ने ब्रेकिंग न्यूज टास्क में सारी हदे पार कर दीपक पर पहले तो थूका और फिर उन्हें सैंडल निकालकर मारी।
वहीं, शो में श्वेता सिंह ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान श्रीसंथ ने भी रिपोर्टर और कैप्टेंसी की दावेदार सुरभि से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया भी शेयर किया। दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, इस टास्क में जसलीन और सोमी में कैट फाइट देखने को मिली। शो में जसलीन और सोमी बुरी तरह भिड़ती नजर आईं। बता दें कि सोमी घरवालों के सामने जसलीन के चरित्र पर उंगली उठाती दिखीं। ऐसे में जसलीन ने सोमी पर पलटवार करते हुए कहा उसका कोई वजूद नहीं है और हैप्पी क्लब की बदौलत वह शो में टिकी हुई हैं। वहीं, दीपिका ने इस लड़ाई को रोकने की बहुत कोशिश की। वहीं दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दिलचस्प यह रहा कि सुरभि ने एक रिपोर्टर के तौर पर हर एक चीज को दर्शकों के पास पहुंचाने की पूरी कोशिश की।
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।