'बिग बॉस सीजन 12' का दूसरा 'वीकेंड का वार' का सामना घर वाले कर चुके हैं। इस बार सलमान खान के गुस्से का सामना सभी घरवालों को करना पड़ा। शो के दौरान सलमान ने कठघरे में एक एक करके कुछ सिंगल और जोड़ियों को बुलाया। कठघरे में आए कंटेस्टेंट को न केवल घरवालों के आरोपों का सामना करना पड़ा बल्कि सलमान की फटकार भी सुननी पड़ी। इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि दीपक ठाकुर फूट फूट कर रोने लगे।
सबसे पहले सलमान खान ने कठघरे में घर की सबसे मजबूत जोड़ी दीपक ठाकुर और उर्वशी को बुलाया। सलमान ने सबसे पहले दीपक से कहा कि घरवालों ने आरोप लगाया है कि यह घर से ढेर सारा मक्खन लेकर आया है और पीठ पीछे बुराई करता है। कठघरे में मौजूद दीपक इन सभी आरोपों को झूठा साबित करते रहे। तभी घरवालों ने कुछ ऐसा कह दिया दीपक ठाकुर बाथरूम एरिया में आकर रो पड़े।
खान सिस्टर्स ने कहा दीपक के दिन का टॉर्गेट होता है कि आज किसकी मक्खनबाजी करनी है। उसके पास जाते हैं और दिनभर मक्खनबाजी करते रहते हैं। पीठ पीछे बुराई भी करते हैं और पकड़े जाने पर कहते हैं कि वह सच बोलते हैं। इसके बाद करणवीर बोहरा ने कहा कि दीपक घर के काम सीमित दायरे में करते हैं। यहां तक कि घरवालों ने यह भी कहा कि इन लोगों का खेल यह है कि एक उर्वशी सिंगल की तरफ रहे और दीपक जोड़ियों की तरफ। घरवालों की बातें दीपक को काफी चुभी और वह बाद में रो पड़े।
दीपक को रोता देख शिवाशीष ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की। उर्वशी ने भी चुप कराने की कोशिश की। नेहा पेंडसे ने कहा कि आखिर यह रो क्यों रहा है? इस पर उर्वशी ने कहा कि सबने वहां पर इतना सब तो कह दिया। नेहा कहती हैं कि तुम सही हो तुम्हें बुरा क्यों लग रहा है? आपको बता दें, 'वीकेंड का वार' के दौरान एक ओर सलमान खान दीपक की डांट लगाते हुए दिखे तो वहीं दूसरी ओर उनका साथ भी दिया। दीपक जिस वक्त कठघरे में मौजूद थे और खान सिस्टर्स उन पर मक्खनबाजी का आरोप लगा रही थीं तब सलमान ने कहा कि वह कह रही हैं तो सुन लो।
5 of 5
deepak thakur and urvashi
दीपक ठाकुर और उर्वशी 'बिग बॉस सीजन 12' के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब तक घर में दो बार नॉमिनेशन हो चुके हैं लेकिन दोनों को किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया। दीपक घर में मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उर्वशी को लोग छोटी बच्ची के तौर पर लेते हैं। इस बार घर से डबल एविक्शन होगा। कृति और रोशमी तो पहले ही घर से बेघर हो चुके हैं वहीं 'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन निर्मल भी आउट हो जाएंगे।