बिग बॉस अपने दूसरे महीने में चल रहा है और घर में दो नई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। खेल के 37वें दिन घर में पोल्ट्री फार्म टास्क हुआ जो अभी आधा बाकी है। टास्क में अब तक दीपक ठाकुर सबसे आगे चल रहे हैं और उन्होंने कई कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया है। लेकिन इस दौरान उनकी ही अपनी पूर्व जोड़ीदार उर्वशी से ठन गई है...
2 of 5
deepak thakur and urvashi
बता दें कि दीपक ने साफ कर दिया है कि वह कैप्टेन बनने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे में दीपक ने अपनी पूर्व जोड़ीदार उर्वशी से भी बड़ा पंगा ले लिया है। दोनों में इतनी ठन गई है कि दोनों बोतल फेंककर मार रहे हैं। टास्क का अगला पड़ाव कल 24 अक्टूबर की रात को देखने को मिलेगा।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : colors
टास्क का नाम बीबी पोल्ट्री है और इस दौरान टास्क के लिए गार्डन एरिया को पॉल्ट्री फार्म में बदला गया है। एक मुर्गी रखी गई है जो कि समय-समय पर अंडा देगी, जो भी पोल्ट्री फार्मर अंडे को उठाकर एक दुकानदार को बेचेगा, वो अपने विरोधी का पुतला मांगकर उसे टास्क और कैप्टेंसी की रेस के बाहर करने में कामयाब हो जाएगा। करणवीर और मेघा टास्क के संचालक हैं।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : colors
टास्क के पहले पड़ाव में एक-एक कर सभी पोल्ट्री फार्मर के पुतले नष्ट होते रहे और अंत में जिसका पुतला बचेगा वो कैप्टेनसी की दावेदारी में जीत जाएगा। टास्क शुरू होते ही सुरभि राणा ने एक बार फिर श्रीसंथ को टारगेट करना शुरू कर दिया। वहीं, अंडा लेने की जिद में सभी घरवाले एक-दूजे पर चढ़ते जा रहे हैं।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : colors
टास्क के दौरान सुरभि, श्रीसंत को करारे तंज कसती नजर आईं, ताकि उनका ध्यान भटका सके। इस टास्क में किसी को धक्का देने सख्त मना है। ऐसे में बिग बॉस ने टास्क पर ध्यान ना देने की वजह से करणवीर और मेघा को फटकार लगाई।